नासिक की एक आईटी कंपनी में कथित यौन उत्पीड़न मामले में छह आरोपियों शुक्रवार को अदालत से नासिक सेंट्रल जेल ले जाया गया। इनमें से एक कर्मचारी पर आरोप है कि उसने शादी का वादा करके अपनी सहकर्मी का यौन शोषण किया। जबकि पांच कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने पिछले चार सालों में अलग-अलग समय पर अपनी महिला सहकर्मियों के साथ यौन उत्पीड़न किया और धार्मिक भावनाओं को भी ठेस पहुंचाई।

पुलिस ने बताया था कि नासिक की इस आईटी कंपनी में करीब 300 कर्मचारी काम करते हैं। जिसमें गिरफ्तार किए गए अधिकतर लोग टीम का नेतृत्व करते हैं। पुलिस ने कुल मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में आठ महिला सहकर्मियों द्वारा यौन उत्पीड़न और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में दर्ज किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, नौवीं शिकायत एक पुरुष कर्मचारी ने दर्ज कराई है। उसने आरोप लगाया है कि किसी ने उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई। छह पुरुष आरोपियों की पहचान आसिफ अंसारी, शफी शेख, शाहरुख कुरैशी, रजा मेमन और तौसीफ अत्तार के रूप में हुई है।

नासिक एसीपी क्राइम संदीप मिटके ने गुरुवार को टॉइम्स ऑफ इंडिया को बताया था कि आईटी कंपनी के एक एचआर अधिकारी को इनमें से एक मामले में संदिग्ध बनाया गया है क्योंकि शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने संबंधित टीम लीडरों द्वारा वर्क प्लेस पर किए गए उत्पीड़न की रिपोर्ट करते हुए उसे ईमेल भेजा था, लेकिन एचआर ने उसे ‘शांत रहने’ की सलाह दी क्योंकि आईटी कंपनी में इस तरह के व्यवहार आम बात हैं। एचआर अधिकारी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बलात्कार मामले की पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपी शादीशुदा होने के बावजूद उससे शादी का झूठ बोलकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने त्रिंबक रोड स्थित एक जगह पर उसका यौन शोषण किया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसके उकसाने पर उसके सहयोगी ने भी ऑफिस की लॉबी और पैंट्री में उसका यौन उत्पीड़न करना शुरू कर दिया और उसको बताया कि वह उसके अफेयर के बारे में जानता है।

पुलिस कमिश्नर संदीप कर्णिक ने कहा कि हमने इन महिलाओं के खिलाफ कथित यौन अपराधों का गंभीर संज्ञान लिया है। इसी के तहत, हमने इन सभी मामलों की जांच के लिए एसीपी रैंक के एक अधिकारी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया है।

आईटी कंपनी की 8 महिलाओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप

नासिक पुलिस ने एक आईटी कंपनी के छह कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक कर्मचारी पर आरोप है कि उसने शादी का वादा करके अपनी सहकर्मी का यौन शोषण किया। पढ़ें पूरी खबर।