कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। विपक्षी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर कांग्रेस ने आज बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि बीजेपी, कांग्रेस पर हमलावर है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिनको जनता ने बार-बार हराया, उनको आत्मचिंतन करना चाहिए।

शिवराज चौहान ने कहा, “सत्ता में रहते हुए जिन्होंने देश को लगातार लूटा है वह चोरी की बात कर रहे हैं। बार-बार बार-बार जिनको जनता ने हराया है, उनको तो आत्म चिंतन करना चाहिए। लेकिन हार-हार के हार-हार के इतने कुंठित हो गए हैं कि अब धमकी देने पर उतर आए हैं। अमर्यादित आचरण कर रहे हैं, लोकतंत्र में विरोध की भी मर्यादा होती है। और विशेषकर जब कोई नेता प्रतिपक्ष जैसे पद पर हो हार की खींच कुंठा में बदल बदल रही है और संतुलन बिगड़ रहा है। हर किसी को धमकियां दी जा रही है। डराया जा रहा है। धमकियों से काम नहीं चलेगा।”

ये समझो कि बीजेपी क्यों जीतती है, कांग्रेस क्यों हारती है- शिवराज

शिवराज चौहान ने कहा कि ये समझो कि बीजेपी क्यों जीतती है, कांग्रेस क्यों हारती है। उन्होंने कहा कि अगर नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी जी जनता के दिलों में है, तो धमकी देकर आप जनता के दिलों से ना तो मोदी जी को ना बीजेपी को ना एनडीए को निकाल सकते हैं। उसके लिए तो जनता के बीच जाके मेहनत करनी पड़ेगी। लेकिन हारने के बाद संवैधानिक संस्थाओं को दोष देना।

फर्जी वोटों से कांग्रेस को इतनी मोहब्बत क्यों है?- शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “मैं पूछना चाहता हूं फर्जी वोटों से कांग्रेस को इतनी मोहब्बत क्यों है? क्या उनको पता है कि फर्जी वोट रहेंगे तो ही कांग्रेस की राजनीति बचेगी, कांग्रेस बची। मतलब फर्जी बचाने की कोशिश की जा रही है। मैं फिर कहता हूं कि शुद्ध वोटर लिस्ट लोकतंत्र की आत्मा है और लोकतंत्र की पवित्रता के लिए जरूरी है कि वोटर लिस्ट शुद्ध हो। लेकिन जब शुद्धिकरण का काम होता है, तो कांग्रेस आपा खो देती है, आपा न खोएं। आकाशवाणी में न बैठे, अकेले में जाएं चिंतन करे और सोचे तब हार का सही कारण पता चलेगा।”

शिवराज चौहान ने कहा कि इसीलिए तो कह रहा हूं कि संतुलन बिगड़ गया है। अब वोट चोरी की बात कर रहे हैं तो कर्नाटक में क्या हुआ? हिमाचल में क्या हुआ? केरल में क्या हुआ? झारखंड में क्या हुआ? पंजाब में क्या हुआ? जीत जाए तो लोकतंत्र सही है, वोटर लिस्ट ठीक है, हार जाएं तो चोरी।

यह भी पढ़ें: ‘बीजेपी की मदद ज्ञानेश जी नहीं, गणेश जी कर रहे हैं’, संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी से पूछे 10 सवाल

भारतीय जनता पार्टी ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों के पैदल मार्च से पहले कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। बीजेपी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि उनकी पार्टी ज्ञानेश कुमार की वजह से नहीं बल्की बुद्धि, विद्या और ज्ञान के देवता गणेश भगवान की वजह से चुनाव जीत रही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…