VD Satheeshan Kerala New CM: केरल में विधानसभा चुनाव नतीजे आने के दस दिनों के बाद गुरुवार को कांग्रेस ने अपना विधायक दल का नेता चुन लिया है और कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायकों ने वीडी सतीशन को अपना सीएलपी चुना है। वीडी सतीशन का केरल का मुख्यमंत्री बनना अब तय हो गया तो केरल से आने वाले कांग्रेस के लोकसभा सांसद शशि थरूर का बयान भी आया है। उन्होंने सतीशन को बधाई दी और जीत को लेकर बड़ा बयान दिया।

दरअसल, केरल की तिरुवनंतपुरम से सांसद थारूर ने X पर एक लंबे पोस्ट में सतीशान की दृढ़ता, संकल्प और पार्टी एवं जनता के प्रति वर्षों की समर्पित सेवा की सराहना की। दिलचस्प बात यह भी है कि इस पोस्ट के जरिए उन्होंने यह भी कहा कि “सतीशन को सत्ता तक पहुंचाने वाला जनादेश किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है, बल्कि यह टीम यूडीएफ का जनादेश है।

वीडी सतीशन के लिए शशि थरूर ने लिखा पोस्ट

अपने एक्स पोस्ट शशि थरूर ने लिखा, “वीडी सतीशन को बधाई। कांग्रेस विधानसभा दल के नेता और केरल के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में नामित होने पर हार्दिक बधाई। यह उनकी दृढ़ता, संकल्प और पार्टी एवं जनता के प्रति वर्षों की समर्पित सेवा का पूर्णतः योग्य सम्मान है। मैंने उनके साथ चुनाव प्रचार किया था और उनकी इस योग्य नियुक्ति से मैं अत्यंत प्रसन्न हूं।”

उन्होंने कहा, “हम सभी यह समझते हैं कि उन्हें सत्ता में लाने वाला जनादेश किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं है, बल्कि यह यूडीएफ टीम का जनादेश है। केरल की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में प्रत्येक वरिष्ठ नेता की महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेदारी है। हमारे गठबंधन की शक्ति इसकी विविधता में निहित है, और हम सभी एक समृद्ध, न्यायपूर्ण और प्रगतिशील केरल के निर्माण के लिए सभी घटकों के सहयोग से काम करने की आशा करते हैं।”

भरोसे का सम्मान करे यूडीएफ

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने केरल चुनाव में यूडीएफ को बड़ी जीत एक जिम्मेदारी और भरोसे का प्रतीक है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “केरल की जनता ने हम पर भरोसा जताया है। आइए, राज्य के परिवर्तन के लिए मिलकर काम करके इस भरोसे का सम्मान करें।”

शशि थरूर भी थे दावेदार

वीडी सतीशन विधायक दल के नेता चुन लिए गए हैं, लेकिन फैसले के पहले कई नाम चल रहे हैं। सीएम पद की दावेदारी में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपवाल और रमेश चेन्निथला का ना काफी आगे थे। इसके अलावा एक नाम शशि थरूर का भी था। शशि थरूर केरल के पापुलर नेता माने जाते हैं, लेकिन आलाकमान से उनका टकराव उनके केरल विधानसभा चुनाव में न लड़ने की अहम वजह रही थीं।

बंगाल में बीजेपी और केरल में कांग्रेस को SIR का मिला फायदा? शशि थरूर ने किया दावा

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रक्रिया पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि एसआईआर की वजह से बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने से चुनाव परिणाम प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट से लगभग 91 लाख नाम हटा दिए गए। इनमें से लगभग 34 लाख लोगों ने अपील की और कहा कि वे वास्तविक मतदाता हैं। थरूर ने कहा कि मतदान से पहले इनमें से केवल कुछ ही अपीलों की जांच की गई थी, जबकि मतदान के समय ज्यादातर अपीलें अनसुलझी ही रहीं। पढ़िए पूरी खबर…