Sharad Pawar Today Latest News: राज्यसभा सांसद शरद पवार की तबीयत सोमवार को खराब हो गई है, उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें बुखार, खांसी और बलगम है। शरद पवार के कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शरद पवार का पहले बारामती में इलाज चल रहा था, लेकिन तबीयत में सुधार न होने पर उन्हें पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक ले जाया गया, जहां अभी उनका इलाज चल रहा है।

आज अजित पवार की तेरहवीं

बारामती तालुका के काठेवाड़ी में सोमवार को दिवंगत नेता अजित पवार का तेरहवीं संस्कार हो रहा है। शरद पवार और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को इस समारोह में शामिल होना था लेकिन शरद पवार को आज सुबह से तबीयत खराब थी, इलाज के लिए डॉक्टरों की एक टीम सुबह ही बारामती के गोविंदबाग स्थित आवास पर पहुंच गई थी।

कल रात से आ रही थी खांसी

NCP (SP) प्रमुख के भतीजे श्रीनिवास पवार ने पीटीआई को बताया कि शरद पवार को कल रात से लगातार खांसी आ रही थी और उन्हें सीने में जकड़न की शिकायत थी, इसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराने के लिए पुणे ले जाया गया। उनका अभी रूबी हॉल क्लिनिक में इलाज कराया जा है। उनके पास पत्नी प्रतिभा, बेटी सुप्रिया सुले और दामाद सदानंद सुले भी अस्पताल में मौजूद हैं।

डॉक्टर ने की पुष्टि

रूबी हॉल क्लिनिक के चीफ कार्डियोलॉजिस्ट और मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. परवेज़ ग्रांट ने इस बात की पुष्टि की। डॉ. परवेज़ ग्रांट ने कहा, “उनके आने पर, डॉक्टरों की एक टीम उनकी जांच करेगी और उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।”

1990 को दशक में शरद पवार ओरल कैंसर से बच चुके हैं, जिसके इलाज के लिए उन्होंने अमेरिका और भारत में कई सर्जरी करवाई थीं।

बताया जा रहा कि पिछले कुछ दिनों वह अपने भतीजे और अजित पवार की अचानक मौत के बाद उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलना-जुलना शुरू कर दिया था। पिछले हफ्ते वह तीन दिन तक कोऑपरेंटिव हाउसिंग सोसाइटी में रहे, जहां अजित पवार रहते थे। यहीं पर पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शोक मनान के लिए एकत्र हुए थे।आगे पढ़िए महाराष्ट्र राज्यसभा चुनाव में विपक्ष पर बढ़ा दबाव, मजबूत स्थिति में दिख रहा सत्ताधारी महायुति गठबंधन