कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) 10 अक्टूबर को एसआईआर में कथित गड़बड़ी को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने जा रही है। इसे लेकर सीजेपी ने पिछले दिनों लोगों से जंतर-मंतर आने का आह्वान किया था।
जंतर मंतर पर ही सीजेपी प्रदर्शन के कारण बीते माह जुलाई में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ था। ऐसे में दिल्ली पुलिस इसे लेकर खासा अलर्ट है।
57 मेट्रो स्टेशन बंद
प्रदर्शन को लेकर दिल्ली मेट्रो ने 57 मेट्रो स्टेशन शुक्रवार रात 9 बजे से उत्तरी, दक्षिणी, पूर्वी, पश्चिमी और मध्य दिल्ली के 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद करने का फैसला किया है।
कौन-कौन से मेट्रो रहेंगे बंद?
दिल्ली के इन मेट्रो स्टेशनों में जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, नई दिल्ली, सेवा तीर्थ (उद्योग भवन), मंडी हाउस, बाराखंभा रोड, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, आर.के. आश्रम मार्ग, झंडेवालान, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, आईएनए (दोनों मेट्रो लाइनें), हौज खास, जोर बाग, अर्जनगढ़, सराय काले खान-निजामुद्दीन, लाजपत नगर, जंगपुरा, आश्रम, कालिंदी कुंज, जसोला, जामिया मिलिया इस्लामिया, ओखला विहार, चावड़ी बाजार, जामा मस्जिद, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, विश्वविद्यालय, विधानसभा, सिविल लाइन्स, कश्मीरी गेट, इंद्रलोक, जी.टी.बी. नगर, कन्हैया नगर, नेताजी सुभाष प्लेस, आजादपुर, आदर्श नगर, जहांगीर पुरी, हैदरपुर बादली मोड़, मजलिस पार्क, शालीमार बाग, सीलमपुर, मौजपुर, जाफराबाद, वेलकम, यमुना विहार, खजूरी खास, शाहदरा, रिठाला, रोहिणी पूर्व और रोहिणी पश्चिम हैं।
नमो भारत के दो स्टेशन बंद
इसके अलावा नमो भारत ट्रेन के दो स्टेशन भी 10 अक्टूबर को 9 बजे तक बंद रहेंगे, इनमें न्यू अशोक नगर और सराय काले खां हैं।
सीपी में सभी दुकानें बंद
प्रदर्शन के मद्देनजर एतिहातन CP में सभी दुकानें भी रात 10 बजे तक बंद कर दी गई हैं। पुलिस ने सीपी के सभी रेस्टोरेंट को बंद रखने की सलाह ही है। साथ ही सीपी में सभी सरकारी- प्राइवेट कार्यालयों को भी बंद रखने को कहा गया है।
Uber और Ola पर लगाई गईं पाबंदियां
दिल्ली पुलिस ने Uber और Ola जैसी कैब एग्रीगेटर कंपनियों से दिल्ली के जंतर-मंतर के आस-पास आवाजाही को सीमित करने के लिए बात की है, जिससे इस इलाके के लिए राइड मिलना मुश्किल हो सकता है।
Zomato, Blinkit के ऑर्डर
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, Zomato, Blinkit, Zepto जैसे फ़ूड और इंस्टेंट डिलीवरी ऐप्स के ज़रिए इस इलाके में आने वाले बड़े ऑर्डर (बल्क ऑर्डर) पर कड़ी नज़र रखी जाएगी।
ट्रेनों रद्द की गईं
इसके अलावा, नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह 4 बजे से 2 बजे तक आने वाली ट्रेने भी रद्द कर दी गई हैं।
सड़क मार्ग के बॉर्डर्स पर भी चेकिंग
फरीदाबाद में, दिल्ली आने-जाने के आठ मुख्य रास्तों पर पुलिस नाके बनाए गए हैं। इनमें बदरपुर बॉर्डर, पुल प्रहलादपुर, शूटिंग रेंज बॉर्डर और मंगर चौक शामिल हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, हर चेकपोस्ट पर 30 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। दिल्ली जाने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखने के लिए ये पुलिसकर्मी सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक 12 घंटे की शिफ्ट में काम करेंगे।
एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि यूपी बॉर्डर, चिल्ला बॉर्डर और दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाईवे पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। यहाँ वाहनों को रोककर यात्रियों की संख्या, उनके कम उम्र के होने और उनके पास पोस्टर या बैनर होने जैसी चीजों की जाँच की जाएगी।
दिल्ली के होटलों में भी चेकिंग
दिल्ली पुलिस ने राजधानी के होटलों और गेस्ट हाउसों की जांच की और उन्हें सख्त निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे नए लोगों को न ठहराएं जो विरोध-प्रदर्शन के लिए आए हुए दिखें।
शहर में डिटेंशन सेंटर और ब्लॉकिंग पॉइंट
दिल्ली पुलिस ने राजधानी के सभी 15 जिलों में डिटेंशन सेंटर बनाए हैं। सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे गश्त बढ़ाएं और अपने इलाके की तरफ आ रहे लोगों को रोकें। साथ ही अगर प्रदर्शनकारी वापस जाने से मना करें, तो उन्हें तुरंत डिटेंशन सेंटर भेज दें।
शराब की दुकानें बंद
दिल्ली में सरकार ने शराब की सभी दुकानें भी 9 और 10 अक्टूबर को बंद कर दी हैं।
यह भी पढ़ें: ‘इतनी जल्दबाजी क्यों?’, दिल्ली HC ने यूथ कांग्रेस की याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार किया
दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति देने से दिल्ली पुलिस की मनाही को चुनौती दी गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
