कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने एक बार फिर विरोध प्रदर्शन शुरू करने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने एक पोस्ट कर कहा है कि NALSAR, हैदराबाद को लेकर चल रहे विवाद के बीच 20 अगस्त सुबह 10 बजे “लीगल कॉकरोच” बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन मिश्रा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे और उनके इस्तीफे की मांग करेंगे।
सौरव दास ने आगे यह भी बताया कि मंगलवार को बॉम्बे बार एसोसिएशन ने भी मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग की थी।
किसने बुलाया यह प्रदर्शन?
सीजेपी प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि यह विरोध प्रदर्शन ‘ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन’ ने बुलाया है। साथ ही उन्होंने ऐसे किसी भी शांतिपूर्ण विरोध को अपना समर्थन भी दिया जो जवाबदेही की मांग करता हो और पद पर रहते हुए आचरण के ऊंचे मानक तय करता हो।
पोस्ट में उन्होंने जगह की भी जानकारी दी जहां यह प्रदर्शन होना है। सौरभ ने पोस्ट में बताया कि यह प्रदर्शन बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सामने सुबह 10 बजे शुरू होगा।
पोस्ट में सीजेपी प्रवक्ता ने लिखा, “ऐसा लगता है कि ‘लीगल कॉकरोचेस’ (Legal Cockroaches) एकजुट हो गए हैं और कल सुबह 10 बजे बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग करेंगे। यह विरोध-प्रदर्शन ‘ऑल इंडिया यंग एडवोकेट्स एसोसिएशन’ ने बुलाया है। मैं किसी भी ऐसे शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन का समर्थन करता हूँ जो जवाबदेही की मांग करता हो और पद पर रहते हुए आचरण के उच्च मानक तय करता हो।”
आगे उन्होंने कहा, “प्रतिष्ठित बॉम्बे बार एसोसिएशन ने भी आज मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफ़े की मांग की है।”
बॉम्बे बार एसोसिएशन ने क्या कहा?
बॉम्बे बार एसोसिएशन (BBA) ने NALSAR के छात्रों का खुलकर समर्थन किया और BCI चेयरमैन की माफी को ‘देर से उठाया गया कदम’ बताया। आगे एसोसिएशन ने उनके माफीनामे पर कहा कि यह केवल स्थिति को शांत करने की कोशिश लगती है।
एसोसिएशन ने अपने बयान में कहा कि 13 अगस्त को मनन कुमार मिश्रा की ओर से जारी आदेश, जिसमें राज्य बार काउंसिलों को NALSAR के 2026 स्नातकों का नामांकन नहीं करने का निर्देश दिया गया था, BCI चेयरमैन के पद का ‘दुरुपयोग’ था। बाद में यह आदेश वापस ले लिया गया।
एसोसिएशन ने कहा कि इसे ‘सच्चे पश्चाताप की अभिव्यक्ति’ नहीं माना जा सकता, क्योंकि अपने आचरण के बावजूद मनन कुमार मिश्रा अभी भी BCI चेयरमैन पद पर बने हुए हैं। मौजूदा परिस्थितियों में उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: ‘पद से इस्तीफा दें BCI के चेयरमैन मनन मिश्रा’, 700 वकीलों ने उठाई मांग, जानिए पत्र में क्या लिखा
नालसार विश्विद्यालय और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के चेयरमैन मनन मिश्रा इस वक्त सुर्खियों में है। अब देश में 700 से ज्यादा सदस्यों वाले तीन वकील संगठनों ने रविवार को नालसार विवाद के बाद बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा के इस्तीफे की मांग की। वकीलों ने कहा कि अगर मनन मिश्रा इस्तीफा नहीं देते हैं, तो बार काउंसिल के अन्य सदस्यों को उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
