दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर इंडिया गेट से लेकर संसद तक वामपंथी छात्र संगठन और राजनीतिक पार्टियां मार्च निकाल रही हैं। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अगुवाई में एक ‘सिटिजन्स मार्च’ दोपहर 3 बजे शुरू किया, और इसके बाद शाम 5 बजे उसी रास्ते पर इंडियन यूथ कांग्रेस का मार्च शुरू किया।

इधर आम आदमी पार्टी ने भी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गेट तक विरोध मार्च निकाला। इसके बाद तैनात दिल्ली पुलिस ने विरोध मार्च निकालने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग करने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस ने आप दिल्ली के प्रमुख सौरभ भारद्वाज को भी हिरासत में ले लिया है। साथ ही AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को भी हिरासत में ले लिया है।

फुटबॉल की तरह फेंक रहे- सौरभ भारद्वाज

हिरासत में सौरभ भारद्वाज ने कहा कि उनके साथ दिल्ली पुलिस ऐसे बर्ताव कर रही जैसे वह इंसान नहीं हैं कोई फुटबॉल हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, “वे (दिल्ली पुलिस) मुझे ऐसे उठाकर फेंक रहे हैं जैसे मैं कोई फुटबॉल होऊं। उन्होंने आगे कहा, पैर ऊपर, सर नीचे करके मुझे पुलिस ले जा रही है। मीडिया से कहा कि आप लोगों ने देखा कि ये लोग कितनी बदतमीजी कर रहे हैं। यहां इतनी अधिक पुलिस फोर्स है, लेकिन फिर भी वे अपने ही ACP के खिलाफ FIR तक दर्ज नहीं कर रहे हैं, न ही ACP को गिरफ्तार कर रहे हैं”

बदतमीजी कर रही दिल्ली पुलिस

सौरभ भारद्वाज ने कहा, “जो लोग लड़की के हक के लिए खड़े हैं यहां पर, शांतिपूर्ण खड़े हुए हैं। उनके साथ ये लोग इस तरह की बदतमीजी कर रहे हैं। ये लोग आम आदमी को क्या समझते हैं। जब ये नेताओं के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं, पत्रकारों के साथ ऐसा व्यवहार कर रहे हैं तो आप सोचिए जनता के साथ ये लोग क्या व्यवहार करेंगे? सरकार को जाना होगा।”

आगे उन्होंने लोगों के अपील की, “मैं तमाम लोगों से अपील करता हूं कि यहां आइए और अपनी आवाज को दर्ज करवाइए।”

पांच हजार पुलिसबल तैनात

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञान कुमार के खिलाफ, वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल इंटेंसिव रिविजन’ (SIR) में कथित गड़बड़ियों को लेकर इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक विरोध मार्च के मद्देनजर दिल्ली पुलिस की रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और अन्य पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों समेत करीब 5,000 कर्मियों को तैनात हैं।

यहां भी पढ़ें: ड्रोन, पुलिस कर्मी, बैरिकेड्स… इंडिया गेट से जंतर-मंतर तक मार्च से पहले नई दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

रविवार को दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होने वाले प्रदर्शनों को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स, पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही 5000 पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। इसके अलावा ड्रोन की भी तैनाती की गई और बैरिकेडिंग भी की गई है। पूरी खबर पढ़ने यहां क्लिक करें