शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़े एक कथित ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें यह खबर सही नहीं लगती है। हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के दावे और उस पर ट्रंप के कथित ट्वीट को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा रही थी। बताया जा रहा है कि इस ट्वीट में ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनाव जीतने पर बधाई दी थी

संजय राउत ने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कल प्रधानमंत्री मोदी ग्राम पंचायत चुनाव भी जीतते हैं, तो क्या अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर उन्हें बधाई देंगे? उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत दोनों बड़े लोकतांत्रिक देश हैं, लेकिन भारत में लोकतंत्र के नाम पर क्या हो रहा है, यह पूरी दुनिया देख रही है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे और ममता बनर्जी पहले भी इस तरह के मुद्दों पर अपनी राय व्यक्त कर चुके हैं। उनका कहना था कि उनका कर्तव्य है कि वे राष्ट्रपति ट्रंप को सही स्थिति से अवगत कराएं, ताकि दुनिया समझ सके कि भारत में, खासकर पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम में लोकतंत्र के नाम पर क्या चल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ट्रंप ने उनका ट्वीट पढ़ा होगा, लेकिन उन्होंने अपना दायित्व निभाया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता प्रधानमंत्री मोदी की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

राजभवन में जनता की भावनाओं की हो रही अनदेखी

तमिलनाडु की राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए राउत ने कहा कि राज्यपाल भवन को अब ‘लोक भवन’ कहा जा रहा है, लेकिन वहां लोगों की भावनाओं और मतों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिनके पास 108 विधायकों का समर्थन है, उन्हें पहले सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया जाना चाहिए, क्योंकि यह संविधान के अनुरूप है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर उन्होंने कहा कि वे अब संघर्ष करेंगी और विपक्ष उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने बताया कि उद्धव ठाकरे ने भी ममता बनर्जी से बात की है। राउत ने कहा कि देशभर में लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई जारी रहेगी और सभी विपक्षी दल इसमें एकजुट हैं। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि जहां-जहां भाजपा की सरकार बनती है, वहां कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ जाती है।

यह खबर भी पढ़ें: ‘बीजेपी को सरकार बनाने के लिए बुलाएं’, संजय राउत ने तमिलनाडु के राज्यपाल पर कसा तंज, बोले- अगले पांच साल का समय दें…

टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर से मुलाकात की। उनके पास 112 विधायकों के हस्ताक्षर वाला समर्थन पत्र था। हालांकि, राज्यपाल ने विजय को 118 विधायकों के समर्थन वाला पत्र लेकर वापस आने का निर्देश दिया। तमिलनाडु राजभवन ने इस मामले के संबंध में जानकारी देते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) गुट के नेता और सांसद संजय राउत ने राज्यपाल पर तीखा तंज कसा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक