Samrat Chaudhary Bihar New CM: सम्राट चौधरी मंगलवार को बिहार भाजपा विधायक दल के नेता चुने गये। अब उनका बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनना महज औपचारिकता है। इसके साथ ही बिहार में पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री होगा। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए बीजेपी बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं।”

सम्राट चौधरी ने पीएम मोदी और नितिन नवीन को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे लिखा, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा। आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। जय बिहार, जय भारत।”

नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया पोस्ट

नीतीश कुमार के पोस्ट को लेकर भी सम्राट चौधरी ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि आपके मार्गदर्शन में बिहार विकास की दिशा में निरंतर बढ़ता रहेगा। आपका सफलतम कार्यकाल और सुशासन का मॉडल प्रेरणास्रोत है।

सम्राट चौधरी ने कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि 20 साल से मैं राजनीति में सक्रिय हूं लेकिन पहले कोई विचारधारा नहीं थी। भाजपा के साथ जुड़ने का अवसर मिला। पार्टी ने जब जो दायित्व दिया, उसे मैंने जिम्मेदारी के साथ निभाया। मुझे पार्टी ने कई पदों पर काम करने का मौका दिया। पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया। जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो मुझे उपमुख्यमंत्री बनने का सौभाग्य मिला। 2025 में जब दोबारा NDA की सरकार बनी तो मुझे गृह विभाग के मंत्री और उपमुख्यमंत्री के तौर पर काम करने का अवसर मिला। आज मुझे फिर से एक बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, इसे मैं निभाने की पूरी कोशिश करूंगा।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं सम्राट चौधरी

 सूबे के नए मुख्यमंत्री को लेकर अब चर्चा तेज है और उनके राजनीतिक सफर के अलावा उनकी संपत्ति के बारे में भी लोगों की दिलचस्पी है। हम आपको बताएंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कितने अमीर हैं। आपको बताते हैं 20 साल तक बिहार के सीएम रहे नीतीश कुमार की तुलना में सम्राट चौधरी की कुल संपत्ति कितनी है। जानें बिहार के पूर्व और नए- दोनों मुख्यमंत्रियों की नेट वर्थ, प्रॉपर्टीज, निवेश और चल-अचल संपत्तियों के बारे में…