भारतीय जनता पार्टी के सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने गुरुवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधा। भाजपा सांसद ने एक प्रेस वार्ता के दौरान राहुल की विदेश यात्राओं का एक ब्योरा पेश किया। साथ ही उनपर कई गंभीर आरोप भी लगाए। प्रेस वार्ता के दौरान संबित ने दावा किया कि उन्होंने बीते 22 साल में 54 बार विदेश यात्रा की, जिसमें 60 करोड़ रुपये खर्च हुए। इन यात्राओं में सरकारी यात्राएं शामिल नहीं हैं।

भाजपा सांसद ने यह रेखांकित करते हुए कि राहुल की वित्तिय वर्ष 2013-14 से 2022-23 तक आमदनी केवल 11 करोड़ रुपये हैं, पूछा कि उनके दौरों की फंडिंग किसने की? संबित ने कहा, “राहुल ने ऑन रिकॉर्ड इटली, यूके, यूएसए, वियतनाम, कंबोडिया, सिंगापुर, यूएई, कतर, मस्कट और ओमान समेत कुछ अन्य देशों का दौरा किया।”

‘विदेश दौरों का खर्च कहां से आया’

उन्होंने निशाना साधते हुए कहा, “यह दौरे तो सार्वजनिक हैं पर इनकी फंडिंग कहां से हुई यह सार्वजनिक नहीं है। यह भी सार्वजनिक होना चाहिए। इन दौरों में अनुमानित 60 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इन में से एक भी दौरा सरकारी नहीं है। चुनाव अयोग को घोषित किए गए आय में आपने बताया है कि आपकी आमदनी वित्तिय वर्ष 2013-14 से 2022-23 तक केवल 11 करोड़ रुपये हैं, तो फिर विदेश दौरों का खर्च कहां से आया। इसकी फंडिंग किसने की?”

संबित पात्रा ने कहा, “2015 में उन्होंने साउथ ईस्ट एशिया का सीक्रेट ट्रिप किया जिसमें उन्होंने 4.5 करोड़ रुपये खर्च किया। जबकि उस साल की उनकी वार्षिक आमदनी 86.55 लाख रुपये ही थी। यह उनकी आमदनी से 5.2 गुणा अधिक खर्च है। अब सवाल उठता है कि पैसे कहां से आए। ऐसे दौरों की फंडिंग या तो सरकार करती है या फॉरेन फंडिग होती है। फॉरेन फंडिंग के लिए आदेश लेना पड़ता है। अगर निजी खर्चे पर विदेश दौरे पर गए हैं तो उससे संबंधित आईटीआर फाइल करनी होती है।”

राहुल पर निशाना साधते हुए कहा, “इन परिस्थितियों में या तो आपने टैक्स चोरी की या फिर फॉरेन फंडिंग ली। तीसरा सिनेरियो यह है कि आपने काले धन का इस्तेमाल किया।” उन्होंने कहा कि इन सभी परिस्थितियों में आप सवालों के घेरे में नजर आ रहे हैं। ऐसे में हमारी यही अपील है कि आप यह सार्वजनिक करें कि आपकी फंडिंग कैसे हुई।

कांग्रेस के वार का पलटवार

बता दें कि प्रेस वार्ता के दौरान संबित ने राहुल गांधी पर गुप्त ट्रिप के भी आरोप लगाए। साथ ही उन्होंने कहा कि इन दौरों के भी दौरान उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च किए। उन्होंने राहुल के इटली में अपनी नानी जो अब इस दुनिय में नहीं हैं, उन्हें सरप्राइज विजीट देने और उनके साथ होने मनाने जाने का भी जिक्र किया। साथ ही उन्होंने उनके बैंगकॉक ट्रिप की भी जानकारी दी, जिससे संबंधित एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था।

गौरतलब है कि भाजपा की ओर से राहुल गांधी पर यह हमला उस वक्त सामने आया है जब कांग्रेस समेत विपक्ष की अन्य पार्टियां पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच पीएम मोदी के विदेश दौरे की आलोचना कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के प्रभावों को देखते हुए देश की जनता से सात अपील की है। अगले एक साल तक विदेश यात्रा टालना उनमें से एक है।

यह भी पढ़ें – वर्क फ्रॉम होम, पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल और एक साल तक न खरीदें सोना, पीएम मोदी ने लोगों से की अपील

वैश्विक अनिश्चतताओं और पश्चिम एशिया संकट का असर भारत पर पड़ रहा है। इसको लेकर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि वे पेट्रोल और डीजल बचाएं और बेहद जरूरी न होने पर इस्तेमाल से बचे। पीएम मोदी ने कहा कि हमने कोविड के समय कई सारी व्यवस्थाएं बना ली थीं और अब समय की मांग है कि हम उन व्यवस्थाओं को फिर से शुरू करें। पूरी खबर पढ़ें…