राजस्थान के जोधपुर के कांकणी गांव में सलमान खान ने साल 1998 में 1 और 2 अक्टूबर के बीच रात के वक्त काले हिरन का शिकार किया था। इसी मामले में दोषी पाए जाने के बाद सलमान खान को जेल हुई है। लेकिन खुद सलमान खान के मुताबिक अक्टूबर की उस रात की कहानी कुछ और है। सलमान खान पहले ही कह चुके हैं कि उन्होंने हिरन को नहीं मारा। हम आपको बताते हैं कि सलमान खान के मुताबिक उस रात की कहानी क्या थी।

क्या कहा था सलमान ने? जनवरी 2017 में सलमान खान ने जोधपुर कोर्ट में अपना बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया था।  इस दौरान मजिस्ट्रेट के द्वारा पूछे गए सवालों में कई बार सच और झूठ के बीच सलमान खान फंस भी गए थे।  उस वक्त उनसे करीब 60 सवाल पूछे गए थे और उनमे से ज्यादातर का जवाब उन्होंने झूठ या गलत कहकर दिया था। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी दलपत सिंह राजपुरोहित ने सलमान खान से कहा कि दो लोगों ने उन्हें काले हिरन को मारते हुए देखा है। इस पर सलमान खान ने कहा कि यह गलत है। सलमान ने आगे कहा कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में यह कहा गया है कि कि हिरन की मौत प्राकृतिक वजहों से हुई है और यही सच है बाकी सब झूठ। हालांकि मजिस्ट्रेट के सामने सलमान खान उस समय थोड़ा असहज हो गए जब उन्हें  बतलाया गया कि काले हिरन के खून के निशान और उसके बाल आपकी जीप से मिले हैं।

जानिए कौन होंगे जेल में सलमान खान के पड़ोसी 

तब्बू ने कहा था ‘मार दो गोली’ 

सलमान ने कहा था ‘मैं तो वहां था ही नहीं’-इससे पहले टाइम्स ऑफ इंडिया को वर्ष 2012 में दिए गए एक साक्षात्कार में सलमान खान ने कहा था कि ‘किसी के बारे में कोई भी बोलेगा, सिर्फ उसे छोड़कर जो फंसा हुआ है। वो अपनी डिफेंस(बचाव) में नहीं बोल सकता कि ऐसा नहीं ऐसा हुआ था, अरे मैं तो था भी नहीं वहां पर’। जब सलमान खान से यह कहा गया कि क्या वो ब्लैक बक के केस के बारे में ऐसा कह रहे हैं तो उन्होंने कहा कि ‘किसी भी चीज में, किसी भी चीज में’। ‘काले हिरन मामले में 300 गवाह हैं। हाथी मार दो फ्लोरा फाउंटेन पर चार गवाह नहीं मिलेगा आपको’। आपको बता दें कि सलमान खान को प्रत्यक्षदर्शियों के दिये बयान और डीएनए टेस्ट के आधार पर ही सजा हुई है।