Saayoni Ghosh on Suvendu Adhikari Oath: पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इस चुनाव में बीजेपी को मजबूत करने में शुभेंदु अधिकारी की अहम भूमिका थी, जिसका उन्हें सीएम की कुर्सी के तौर ईनाम भी मिला। चुनाव के दौरान टीएमसी के लिए आक्रामक प्रचार करने वाली सांसद सायोनी घोष की शुभेंदु के शपथ लेने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में मुखौटा उतरने का जिक्र भी किया।
दरअसल, ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की चर्चित नेता और जादवपुर लोकसभा सीट से सांसद सायोनी घोष ने शुभेंदु अधिकारी के सीएम पद की शपथ लेने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने हैंडल से एक पोस्ट किया और इशारों-इशारों में शुभेंदु और बीजेपी पर तंज भी कसा। उन्होंने इस दौरान धर्म जाति से ऊपर उठकर बंगाल के लोगों के लिए काम करने की अपील की।
सायोनी घोष बोलीं- दिल्ली सच्चा न हो तो…
सायोनी घोष ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, बंगाल के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के साथ ही मेरी आशा है कि वे शपथ का पालन करेंगे। उन्हें और उनकी सरकार को बंगाल के हर नागरिक की सेवा करनी होगी, चाहे वे किसी भी जाति, धर्म या भाषा के हों, जिन्होंने उन्हें वोट दिया हो या न दिया हो। उन्हें बंगाल के समग्र विकास और समृद्धि के बारे में कही गई बातों को अमल में लाना होगा।”
अपने इस पोस्ट में टीएमसी सांसद घोष ने लिखा, “हर भविष्य अतीत की नींव पर बनता है। और अगर दिल सच्चा न हो तो दिखावा टिकता नहीं और मुखौटा उतर जाता है। बंगाल इस पर कड़ी नजर रखेगा! जय बांग्ला, जय हिंद!”
कौन हैं सायोनी घोष?
बता दें कि सायोनी घोष पहले बंगाली फिल्मों की अभिनेत्री थीं। उन्होंने टीएमसी के टिकट पर जादवपुर सीट से लोकसभा का चुनाव जीता था। वे बीजेपी के खिलाफ टीएमसी की एक आक्रामक आवाज के तौर पर जानी जाती हैं। बंगाल चुनाव के दौरान सायोनी घोष ने टीएमसी के लिए खूब प्रचार किया था। कई जगह उन्होंने ‘दिल में काबा और नयनों में मदीना’ गाना भी गया था।
इतना ही नहीं, बंगाल चुनाव के लिए दूसरे फेज की वोटिंग से पहले एक रैली के दौरान सायोनी घोष ने एक साथ हनुमान चालीसा और कलमा भी पढ़ा था। इसके चलते उनकी क्लिप्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी। हालांकि, चुनाव हारने के बाद कुछ राजनीतिक विश्लेषकों ने उनको लेकर ये भी कहा कि घोष के गानों की वजह से बीजेपी को चुनाव में ध्रुवीकरण करने का अच्छा मौका मिला, जिसके चलते TMC को भारी नुकसान भी हुआ।
शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, जानिए किस-किस नेता ने ली मंत्री पद की शपथ
पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज 9 मई 2026 शनिवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला, जब राज्य में एक नए राजनीतिक घटनाक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नंदीग्राम से विधायक और लंबे समय तक विपक्ष के नेता रहे शुभेंदु अधिकारी ने इस शपथ के साथ राज्य की कमान संभाल ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर उनका आभार जताया। पढ़िए पूरी खबर…
