मध्य प्रदेश के भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा प्रदर्शन से राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (आरएसएस ) नाखुश है। हाल ही में खत्म हुए 54 दिनों के लोकसभा सत्र में साध्वी प्रज्ञा ने एक भी सवाल नहीं पूछे जिसके बाद और पार्टी की उम्मीदों पर वह खरी नहीं उतर पाईं जिसके बाद संघ उनके लिए नए सलाहकारों की टीम भेजने की तैयारी में है।
दरअसल, साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा सत्र के दौरान ना ही प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने कोई सवाल किया ना ही शून्यकाल के दौरान उन्होंने अपने क्षेत्र से संबंधित कोई भी समस्या नहीं उठाई। अब साध्वी प्रज्ञा की इस गलती को सुधारने के लिए संघ ने नया प्लान बनाया है। दरअसल संघ अब उनके निकट रह रहे लोगों को हाटकर सलाहकारों की नई टीम भेजने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि संघ के लोग ही प्रज्ञा के आस-पास रहेंगे और वह उन्हें सही राय देंगे।
संसद के सत्र में पहली बार लोकसभा सीट जीतकर संसद पहुंचे कई सांसदों को प्रदर्शन काफी अच्छा रहा लेकिन साध्वी प्रज्ञा ने लोकसभा में एक भी सवाल नहीं पूछा। वहीं शून्यकाल के दौरान उन्होंने संसद में केवल चार मुद्दे ही उठाए। हाल ही में समाप्त हुए संसद सत्र शून्यकाल के दौरान उन्होंने संसद परिसर में कुछ लोगों के सिगरेट पीने का मुद्दा उठाया था लेकिन इस बात पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने साध्वी प्रज्ञा को फटकार लगाई और कहा कि सदन में लोगों से जुड़े गंभीर मुद्दे उठाएं।
[bc_video video_id=”6033712676001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]
ऐसे मुद्दों पर सदन में चर्चा ना करें। इस तरह की शिकायत व्यक्तिगत तौर पर बताने के लिए कहा।द प्रिंट में छपी खबर के अनुसार संघ साध्वी प्रज्ञा से काफी नाराज है। संघ चाहता है कि साध्वी भोपाल से जुड़े मुद्दे उठाएं और वहां रह रहे लोगों के मुद्दों पर चर्चा करें और मंत्रियों को भोपाल के मुद्दों से अवगत कराएं। इसी कड़ी में संघ ने इस काम के लिए कुछ लोगों को साध्वी प्रज्ञा के साथ लगाया है। खबरों के अनुसार अभी साध्वी प्रज्ञा की बड़ी बहन उपमा और एक सहयोगी कल्पना ही साध्वी की मदद कर रही हैं। कल्पना दिल्ली और भोपाल हर समय साध्वी के साथ रहती हैं।

