बहन की हत्या के बाद अपनी ही गठबंधन सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरीं लालू के विधायक
बिहार में पुलिस के कार्रवाई ने करने से नाराज होकर राजद विधायक सरोज यादव ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

बिहार में पुलिस के कार्रवाई ने करने से नाराज होकर राजद विधायक सरोज यादव ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बरहरा से विधायक सरोज की बहन की तीन दिन पहले कुछ बदमाशों ने पिटाई कर दी थी। इसके बाद से वह कोमा थी ओर मंगलवार को उनकी मौत हो गई। विधायक ने पुलिस पर कार्रवाई न करने और आरोपियों को भागने देने का आरोप लगाया है। विधायक ने पुलिस को 12 घंटे का समय दिया है।
जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल को सरोज यादव की बहन शैल देवी ऑटो से दवा लेने कृष्णगढ़ से चांडी गई थी। इसी दौरान कथित तौर पर उनके साथ एक ऑटो पैसेंजर ने दुव्र्यवहार किया। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। जब शैल देवी ने बताया कि वह राजद विधायक की बहन हैं और उन्होंने शिकायत करने की चेतावनी दी। इस पर तीन यात्रियों और ऑटो ड्राइवर उनको पीटने लगे। इनमें से एक ने उनके सिर पर लोहे के सरिए से वार किया। इसके बाद वे उन्हें मरा समझ पटक गए। इसके बाद बेहोशी की हालत में शैल काफी देर तक पड़ी रहीं। उनके बेटा उन्हें अस्पताल लेकर गया।
Read Also: लालू बोले- रिटायर हुए शरद यादव, नीतीश एक मात्र विकल्प तो कुमार ने बताया बकवास
राजद विधायक सरोज यादव ने आरोप लगाया कि पुलिस निकम्मी बनकर बैठी रही। कुछ घंटे तक हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को छोड़ दिया। उन्होंने कहा, ‘हमने 12 घंटे का समय दिया है। जब पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया तो हमने मंगलवार को प्रदर्शन किया और पटना व आरा रोड जाम की।’ उन्होंने कहा कि पुलिस ने सत्ताधारी सरकार के विधायक को भी गंभीरता से नहीं लिया। इस बारे में भोजपुर सदर के एसडीओ संजय कुमार ने बताया,’हम आरोपों की जांच कर रहे हैं। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा कि चार लोगों को हिरासत में लेने के बाद क्यों छोड़ा गया।’ इसी बीच पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। वहीं राजद के वरिष्ठ नेता विधायक सरोज यादव को अपनी ही सरकार के खिलाफ न जाने को मनाने में लगे है।
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App