तेजस्वी यादव ने प्लेन में बर्थडे मनाने को ठहराया जायज, लोगों ने किया ट्रोल
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि "दूध वाला प्लेन में चढ़ चाय कैसे पी रहा, यह एक और इल्जाम हम पर आ रहा। कुछ लोगों को परेशान देख हम परेशान हो जाते हैं। अफसोस! फिर भी उन लोगों के मुर्शिद उनसे खुश नहीं हो पाते हैं।

हाल ही में राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपना 30वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने एक चार्टेड प्लेन में जन्मदिन का केक काटा था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब देखी गई थी। इस दौरान जदयू नेताओं ने तेजस्वी यादव को यह कहकर निशाने पर लिया था कि पिता लालू प्रसाद यादव जेल में हैं और तेजस्वी चार्टेड प्लेन में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। अब तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर अपने आलोचकों को जवाब दिया है और अपने बर्थडे सेलिब्रेशन को जायज ठहराया है। हालांकि इस ट्वीट को लेकर भी लोगों ने तेजस्वी यादव को ट्रोल कर दिया है।
बता दें कि तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा कि “दूध वाला प्लेन में चढ़ चाय कैसे पी रहा, यह एक और इल्जाम हम पर आ रहा। कुछ लोगों को परेशान देख हम परेशान हो जाते हैं। अफसोस! फिर भी उन लोगों के मुर्शिद उनसे खुश नहीं हो पाते हैं। हम सड़क पर अमरूद, भुट्टा, भूंजा और चाट भी खाते हैं और प्लेन में कबाब भी। लेकिन पेट दर्द किसी और को होता है।”
इससे पहले जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने तेजस्वी यादव के चार्टेड प्लेन में जन्मदिन मनाने की आलोचना करते हुए ट्वीट किया था कि ‘इन तस्वीरों के जरिए तेजस्वी यादव ने बताया कि सामाजिक न्याय के युवराज कितने गरीब हैं। लालू यादव के जेल जाने पर तेजस्वी यादव को कितनी तकलीफ हुई, यह साफ देखा जा सकता है।’
दूध वाला प्लेन में चढ़ चाय कैसे पी रहा
यह एक और इल्जाम हम पर आ रहाकुछ लोगों को परेशान देख हम परेशान हो जाते है।अफ़सोस! फिर भी उन लोगों के मुर्शिद उनसे ख़ुश नहीं हो पाते है।
हम सड़क पर अमरूद,भुट्टा,भूंजा और चाट भी खाते है और प्लेन में कबाब भी। लेकिन पेट दर्द किसी और को होता है pic.twitter.com/1P1h8hi1Fc
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 12, 2019
एक अन्य ट्वीट में संजय सिंह ने लिखा कि ‘तेजस्वी यादव जी आपके राजनीतिक जीवन पर यह सबसे बड़ा राजनीतिक धब्बा है। पिताजी जेल में बंद हैं और आप चार्टर प्लेन में बैठकर बेशर्मी से जन्मदिन मना रहे हैं, शर्म आनी चाहिए आपको।’ उल्लेखनीय है कि तेजस्वी यादव ने बीती 9 नवंबर को रांची से पटना जाते हुए चार्टेड प्लेन में अपना जन्मदिन मनाया। झारखंड विधानसभा चुनाव के चलते सीट बंटवारे के लिए तेजस्वी यादव रांची में अपने पिता लालू यादव से मिलने पहुंचे थे, जो कि चारा घोटाले के मामले में रांची जेल में सजा काट रहे हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट और व्यूज लगातार हासिल करने के लिए हमारे साथ फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल के साथ लिंक्डइन पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App