Riniki Bhuyan Sarma Passport Controversy: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका के बीच गुरुवार को एक बार फिर से सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने तेलंगाना हाई कोर्ट से मिली ट्रांजिट बेल पर लगी रोक को हटाने की मांग करते हुए यह याचिका दायर की है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को तेलंगाना हाई कोर्ट की तरफ से दी गई एक हफ्ते की ट्रांजिट बेल पर रोक लगा दी थी। कोर्ट के इस फैसले के बाद उनकी गिरफ्तारी का खतरा बढ़ गया था। इसी के मद्देनजर पवन खेड़ा ने शीर्ष अदालत से राहत की गुहार लगाई है और अपने खिलाफ जारी कार्रवाई पर रोक लगाने की अपील की है। सर्वोच्च न्यायालय कल उनकी याचिका पर सुनवाई करेगा।

सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया था नोटिस

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस जेके माहेश्वरी और जस्टिस ए.एस. चंदुरकर की पीठ ने खेड़ा और अन्य को नोटिस जारी कर तेलंगाना हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली असम सरकार की याचिका पर उनका जवाब मांगा है। पीठ ने याचिका पर नोटिस जारी करते हुए कहा कि हाई कोर्ट के आदेश की तामील पर रोक रहेगी। पीठ ने मामले की सुनवाई तीन सप्ताह बाद तय की।

पवन खेड़ा ने क्या आरोप लगाया था?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पांच अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया था कि असम के मुख्यमंत्री की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा के पास कई पासपोर्ट और विदेशी संपत्ति है, जिसे राज्य में नौ अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री के चुनावी हलफनामे में घोषित नहीं किया गया है। सरमा दंपति ने इन आरोपों को खारिज किया था और इसे झूठा एवं मनगढंत बताया था। इन आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता के खिलाफ गुवाहाटी क्राइम ब्रांच ने थाने में बीएनएस की धारा 175 (चुनाव के संबंध में झूठा बयान), 35 (निजी सुरक्षा के अधिकार) और 318 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

रिनिकी भुइयां कितनी अमीर हैं? 

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी अब तक राजनीति से दूर रही हैं और उन्हें असम में एक कारोबारी महिला के तौर पर जाना जाता है। राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनीं हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां की संपत्ति आखिर है कितनी? आपको बताते हैं उनकी नेटवर्थ, इनकम, प्रॉपर्टी और निवेश के बारे में…पढ़े पूरी खबर…