तेलंगाना हाई कोर्ट ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को बड़ी राहत देते हुए एक सप्ताह की अग्रिम जमानत दे दी है। यह राहत असम पुलिस द्वारा दर्ज जालसाजी और आपराधिक साजिश के मामले में दी गई है।

जस्टिस के. सुजना ने शुक्रवार को यह आदेश पारित किया। अदालत ने पवन खेड़ा को एक सप्ताह का समय देते हुए कहा कि वे इस अवधि के भीतर संबंधित अधिकार क्षेत्र वाली अदालत में नियमित अग्रिम जमानत के लिए आवेदन करें। अपने आदेश में अदालत ने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता को सक्षम अदालत का रुख करने के लिए एक हफ्ते की मोहलत दी जाती है।

सुनवाई के दौरान खेड़ा की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि उनके मुवक्किल के खिलाफ लगाए गए आरोप राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित हैं। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है और इसे ‘जंगल राज’ और ‘वाइल्ड वेस्ट’ जैसी स्थिति करार दिया।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर जो धाराएं लगी हैं, जानें उनके तहत कितनी सजा हो सकती है?

असम सीएम की पत्नी पर पवन खेड़ा ने लगाए आरोप

गौर करने वाली बात है कि कांग्रेस नेता पवन खेड़ा दिल्ली के निवासी हैं जबकि उनके खिलाफ मामला असम में दर्ज किया गया है। असम पुलिस ने उन पर मानहानि, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए हैं। यह मामला उस बयान के बाद दर्ज हुआ जिसमें खेड़ा ने हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां सरमा पर कई विदेशी पासपोर्ट और विदेशों में अघोषित संपत्ति रखने का आरोप लगाया था।

पवन खेड़ा के घर पहुंची थी असम पुलिस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, असम पुलिस 7 अप्रैल को दिल्ली स्थित खेड़ा के आवास पर पहुंची थी लेकिन कांग्रेस प्रवक्ता वहां मौजूद नहीं थे। इसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए खेड़ा ने तेलंगाना हाई कोर्ट का रुख किया।

यह भी पढ़ें: पासपोर्ट विवाद पर घिरे पवन खेड़ा, मानहानि से लेकर साजिश तक… असम में गंभीर धाराओं में केस

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने रविवार को आरोप लगाया था कि असम के सीएम हिमंता बिस्वा की पत्नी रिनिकी भुइयां के पास कई पासपोर्ट और विदेश में संपत्ति है जिनका मुख्यमंत्री के चुनावी हलफनामे में ज़िक्र नहीं किया गया। जिसके बाद हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसने उन दस्तावेजों की जांच नहीं की जिनके आधार पर उनके परिवार पर आरोप लगाए गए हैं। असम पुलिस की टीम ने मंगलवार को पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित आवास पर तलाशी ली। यह तलाशी रिनिकी भुइयां द्वारा दर्ज कराए गए एक मामले के सिलसिले में की गई। पढ़ें पूरी खबर…

यह भी पढ़ें: रिनिकी भुइयां कितनी अमीर हैं? जानें असम के CM हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी की चल-अचल संपत्ति, सोना-चांदी और निवेश की हर डिटेल

असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी 52 साल की रिनिकी अब तक राजनीति से दूर रही हैं और उन्हें असम में एक कारोबारी महिला के तौर पर जाना जाता है। राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनीं हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां की संपत्ति आखिर है कितनी? आपको बताते हैं उनकी नेटवर्थ, इनकम, प्रॉपर्टी और निवेश के बारे में…पढ़े पूरी खबर…