कांग्रेस पार्टी की सांसद रेणुका चौधरी सोमवार को ‘मोदिया बिंद’ लिखा चश्मा पहनकर संसद पहुंचीं। संसद परिसर में जब मीडिया कर्मियों ने उनसे चश्मे को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि ये चश्मे ‘अंधभक्तों’ के ट्रीटमेंट के लिए हैं।

रेणुका चौधरी ने कहा कि ये चश्मे उन ‘अंधभक्तों’ के लिए हैं, जिन्हें राम मंदिर में दान चोरी का मुद्दा, गिरते हुए पुल और नीट एग्जाम का मुद्दा दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि ‘अंधभक्त’ सिर्फ प्रशंसा करना जानते हैं। उन्होंने कहा, “इसलिए मैंने सोचा कि हमें सही मेडिकल इलाज का इंतजाम करना चाहिए। अगर मोतियाबिंद है, तो उसका भी इलाज करवा लेंगे…”

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- अमित शाह बयान दें, सिर्फ यही मांग

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में एक बार फिर से अपनी मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सिर्फ यही मांग है कि लोकसभा और राज्यसभा में अमित शाह आएं औ छात्रों के खिलाफ लिए गए एक्शन के मुद्दे पर बयान दें।

उन्होंने सवाल किया कि पीएम नरेंद्र मोदी क्यों अमित शाह से बयान देने के लिए नहीं कह रहे हैं? वो नहीं चाहते कि सदन चले, वो डरे हुए हैं क्योंकि उन्होंने कुछ गलतियां की हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “मैं पूछना चाहता हूं कि सभापति हमें क्यों नहीं बोलने दे रहे हैं? हम सिर्फ एक बयान की मांग कर रहे हैं। संसद न चलने के लिए सरकार, मोदी जी और गृह मंत्री जिम्मेदार हैं।”

जगदंबिका पाल ने कांग्रेस पर साधा निशाना

सदन में हो रहे हंगामे के सवाल पर बीजेपी के सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जान-बूझकर ऐसा कर रही हैं। पूरा देश देख रहा है कि विपक्ष किस तरह हंगामा कर रहा है। आज झारखंड के लोग वहां विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी और अखिलेश यादव वहां नहीं जा रहे हैं, और यहां वे सदन को चलने नहीं दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, “चाहे FCRA हो, परिसीमन हो या महिलाओं का आरक्षण, सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है। पूरे मानसून सत्र के बर्बाद होने के लिए सिर्फ राहुल गांधी जिम्मेदार हैं। देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी क्योंकि उन्हें लोगों से जुड़े मुद्दे उठाने के लिए चुना गया है, न कि हंगामा करने के लिए।”

यह भी पढ़ें: ‘हवा में क्रांति की खुशबू आ रही है’, रेणुका चौधरी ने सरकार पर कसा तंज

20 जुलाई को जब सीजेपी के नेतृत्व में एक प्रदर्शन में शामिल लोगों ने संंसद की तरफ मार्च किया था, तब रेणुका चौधरी ने सरकार पर तंज कसा था। पूरी खबर पढ़ने के क्लिक करें।