कोरोना काल में मुकेश अंबानी ने बनाए 22 अरब डॉलर, 81 अरब डॉलर हुई दौलत, दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख़्स बने रिलायंस चेयरमैन
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार अंबानी ने इस साल 22 बिलियन डॉलर का मुनाफा कमाया है। अंबानी ने फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट की तुलना में मोटी रकम कमाई है। अंबानी ने अरनॉल्ट को पीछे छोड़ते हुए ये तमगा हासिल किया है।

कोरोना काल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन अनिल अंबानी ने 22 अरब डॉलर की संपत्ति बनाई है। इसके साथ ही अब उनकी संपत्ति बढ़कर 81 अरब डॉलर हो गई है। अंबानी पर हो रही धनवर्षा का परिणाम है कि वह अब दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार अंबानी ने इस साल 22 बिलियन डॉलर का मुनाफा कमाया है। अंबानी ने फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट की तुलना में मोटी रकम कमाई है। अंबानी ने अरनॉल्ट को पीछे छोड़ते हुए ये तमगा हासिल किया है।
भारतीय धनकुबेर मुकेश अंबानी पहले ही दुनिया के कई सबसे अमीर उद्योगपतियों को पीछे छोड़ चुके हैं। भारत के सबसे धनी व्यक्ति ने हाल के सप्ताहों में सबसे बड़े टाइकून में से कुछ को पीछे छोड़ दिया है – इसमें एलन मस्क, अल्फाबेट इंक के सह-संस्थापक सर्गेई ब्रिन और लैरी पेज तथा वारेन बफेट शामिल हैं। मुकेश अंबानी की संपत्ति में इजाफे के कई कारण हैं। मसलन, रिलायंस जियो में वैश्विक स्तर पर लगातार निवेश मिल रहा है। कंपनी का शेयर भाव 2100 रुपये से ज्यादा है। साथ ही मार्केट कैप भी 14 लाख करोड़ को पार कर चुका है।
मुकेश अंबानी से आगे फेसबुक के फाउंडर मार्क जकरबर्ग हैं। मार्क अभी तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर रहे बिल गेट्स दूसरे स्थान पर हैं जबकि अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस पहले स्थान पर हैं।
गौरतलब है कि अंबानी धीरे-धीरे अपना ध्यान ई-कॉमर्स की तरफ केंद्रित कर रहे हैं। वह भारत के तेजी से बढ़ते डिजिटल कारोबार में अहम भूमिका निभाना चाहते हैं। हाल ही में Google ने कहा कि दुनिया के दूसरी सबसे अधिक आबादी वाले देश में वह डिजिटल तकनीकों को अपनाने में मदद करने के लिए आने वाले वर्षों में $ 10 बिलियन का खर्च करेगा।
वहीं, इस साल LVMH के शेयरों में गिरावट के साथ अरनॉल्ट दुनिया के 500 सबसे अमीर लोगों में सबसे ज्यादा नुकसान सहने वाले शख्स बने। उनकी कुल संपत्ति 80.2 बिलियन डॉलर से 25.1 बिलियन डॉलर हो गई।