पश्चिम बंगाल में उपचुनाव के मद्देनजर ममता गुट की मुश्किल एक बार फिर बढ़ती दिख रही है। तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने भी नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव को लेकर अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। इससे एक दिन पहले ममता गुट ने अपना प्रत्याशी घोषित किया था।
बागी गुट ने रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए सफीउद्दीन शेख को मैदान में उताया है, जबकि नंदीग्राम के लिए मोहम्मद एतेशामुल हक को उम्मीदवार घोषित किया है।
ममता गुट ने बनाया है किन्हें अपना प्रत्याशी?
रविवार को ममता गुट की टीएमसी ने आगामी नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की के नाम की घोषणा की जिसमें नंदीग्राम के लिए संचिता प्रधान (डे) और रेजीनगर के लिए रबीउल आलम चौधरी को मैदान में उतारा।
इसके अलावा, असम के नागांव लोकसभा उपचुनाव में ममता गुट ने अब्दुल सलाम को अपना प्रत्याशी बनाया है।
ममता बनर्जी के उपचुनाव में उतरने की चल रही थी बात
इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ सकती हैं, लेकिन पार्टी ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर इन कयासों पर विराम लगा दिया था। हालांकि बागी गुट ने शनिवार को यह कहा था कि अगर ममता बनर्जी नंदीग्राम से चुनाव लड़ती हैं तो वह प्रत्याशी नहीं उतारेगी। साथ ही बागियों ने सार्वजनिक रूप से ममता से उपचुनाव लड़ने की अपील की थी। बीते 15 सालों में यह पहली बार है जब ममता बनर्जी विधानसभा से बाहर हैं।
क्यों हो रहा उपचुनाव?
जानकारी दे दें कि नंदीग्राम सीट शुभेंदु अधिकारी के छोड़ने के बाद खाली हुई है, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर और नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था, जिसके बाद वह दोनों जगह चुनाव जीत गए थे। मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने नंदीग्राम सीट से इस्तीफा दे दिया।
वहीं, रेजीनगर सीट आम जनता उन्नयन के प्रमुख हुमायूं कबीर ने छोड़ी थी। हुमायूं कबीर ने भी विधानसभा चुनाव के दौरान दो सीटों रेजीनगर और नाओदा जीती थीं। रेजीनगर से इस्तीफा देने के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है।
कब होने हैं उपचुनाव?
चुनाव आयोग के मुताबिक, नंदीग्राम और रेजीनगर सीट पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को होंगे, जबकि रिजल्ट 9 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: ’17 सांसद NCPI से भाजपा में शामिल होंगे’, जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया के दावे को भाजपा ने नकारा, ममता गुट ने बताया गद्दारों का काम
तृणमूल कांग्रेस के बागी नेता और कूचबिहार के सांसद जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया ने सोमवार को दावा किया कि 20 में से 17 एनसीपीआई के सांसद भाजपा में जाने वाले हैं। ये वही सांसद हैं, जिन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ममता बनर्जी की पार्टी से बगावत की थी और फिर एनसीपीआई ज्वाइन कर ली थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
