मारिया ने आज सुबह कहा, मैं इस्तीफा देने की नहीं सोच रहा हूं। इस तरह की बात करने वाली खबरें सही नहीं हैं।
मुंबई पुलिस आयुक्त के पद से हटाए जाने के एक दिन बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी राकेश मारिया ने आज कहा कि वह इस्तीफा देने के बारे में विचार नहीं कर रहे हैं। मारिया ने आज सुबह कहा, मैं इस्तीफा देने की नहीं सोच रहा हूं। इस तरह की बात करने वाली खबरें सही नहीं हैं।
मारिया की अचानक पदोन्नति के बाद अटकलें शुरू हो गई थीं कि वह पद से इस्तीफा दे सकते हैं, क्योंकि वह कार्रवाई से अप्रसन्न प्रतीत होते हैं। वह चर्चित शीना बोरा हत्याकांड की जांच कर रहे थे और उन्होंने आरोपियों से पूछताछ की थी। उन्हें मुंबई के पुलिस आयुक्त पद से हटाकर महानिदेशक पुलिस होमगाडर्स के रूप में पदोन्नत कर दिया गया।
उनकी जगह महानिदेशक रैंक के अधिकारी अहमद जावेद को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त बनाया गया है, जिन्होंने पदोन्नत पद का कार्यभार संभाल लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने सोमवार की रात जापान रवाना होने से पहले दोनों नियुक्तियों को मंजूरी दे दी थी।
Also Readशीना बोरा मर्डर केस में जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी महंगी पड़ी राकेश मारिया को हालांकि अचानक की गई इस कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने शाम को कहा कि मारिया जांच की निगरानी करते रहेंगे।
मारिया का अचानक तबादला किए जाने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले की विपक्षी कांग्रेस और राकांपा ने निंदा की और इस कदम पर सवाल खड़े किए। मुंबई कांग्रेस ने कल कहा था कि यह तबादला नई दिल्ली में बैठे आकाओं और कॉरपोरेट घरानों के अनावश्यक दबाव की वजह से किया गया।
मारिया के तबादले के कारणों पर कई तरह की बातें होने पर राज्य गृह विभाग ने कहा कि बदलाव गणपति समारोह से पहले कानून व्यवस्था की स्थिति के मद्देनजर किया गया। इसने इन अटकलों को खारिज किया कि इसका शीना हत्याकांड की जांच से कोई संबंध हो सकता है।