Rajya Sabha Chunav 2026: राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने दो प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। इसमें उत्तराखंड से बीजेपी ने दिनेश आर्य और दूसरा नाम पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक का है। कोयल ने कुछ महीनों पहले ही राज्यसभा से इस्तीफा दिया है।

गौरतलब है कि बीजेपी ने जिन कोयल मल्लिक को पश्चिम बंगाल से राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है, वे पहले TMC में थीं। बता दें कि राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव होने हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट शामिल हैं। 16 अक्टूबर को वोटिंग और काउंटिंग कराई जाएगी।

दोनों ही प्रत्याशियों के राजनीतिक करियर

कोयल मल्लिक: कोयल मल्लिक के लिहाज से बात करें तो बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत तृणमूल कांग्रेस (TMC) से की थी और वे टीएमसी के टिकट पर राज्यसभा सांसद भी चुनी गई थीं। TMC और सांसद पद से इस्तीफा देकर वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं थीं।

दिनेश आर्य: बात दिनेश आर्य की करें तो वे उत्तराखंड भाजपा के एक सक्रिय और जमीनी स्तर के नेता हैं। वे लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े रहे हैं और प्रदेश स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियों को संभालते हुए सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

कोयल मल्लिक ने दिया था इस्तीफा

गौरतलब है कि राज्यसभा में BJP की एक सीट बढ़ने की संभावना है। यह सीट TMC में रहीं कोयल मल्लिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। उन्हें तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में सत्ता से बाहर होने से पहले सदन में भेजा था। जुलाई 2026 में खाली हुई तीन TMC सीटों के उपचुनाव के बाद BJP के 3 नए सदस्य चुने गए, जिससे बंगाल से BJP सांसदों की संख्या 5 हो गई।

इसके अलावा उत्तराखंड में BJP सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल खत्म हो रहा है। राज्य में BJP सत्ता में है और विधानसभा में उसके पास बहुमत है। ऐसे में BJP के पास यह सीट बरकरार रहेगी।

यह भी पढ़ें: राज्यसभा की 12 सीटों पर चुनाव का ऐलान, यूपी की 10 सीटें शामिल; 16 अक्टूबर को वोटिंग

भारत निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की खाली होने वाली सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए नियमित चुनाव होंगे जबकि पश्चिम बंगाल की एक राज्यसभा सीट पर उपचुनाव कराया जाएगा। तीनों राज्यों में मतदान 16 अक्टूबर 2026 को होगा। पढ़िए पूरी खबर…