भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए आठ उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में मौजूदा राज्यसभा सदस्य हरदीप पुरी और बीएल वर्मा का नाम नहीं है।
राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा है। बीजेपी द्वारा घोषित किए गए उम्मीदवारों में तीन जनरल कैटेगरी से हैं जबकि तीन ओबीसी और दो दलित जाति समुदाय से हैं।
बीजेपी की लिस्ट में आंवला विधायक और योगी सरकार में मंत्री धर्मपाल सिंह के अलावा राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार का नाम है।
लिस्ट में सबसे ऊपर धर्मपाल सिंह का नाम
बीजेपी की इस लिस्ट में सबसे ऊपर यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह का नाम है। बरेली जिले की आंवला सीट से पांच बार के बीजेपी विधायक धर्मपाल सिंह के पास पशुपालन और डेयरी विकास विभाग के मंत्री हैं। वह लोध समुदाय से आते हैं।
लोध समुदाय का यूपी के बुंदेलखंड और रोहिलखंड इलाकों में अच्छा-खासा प्रभाव है। यह समुदाय पारंपरिक रूप से यह समुदाय बीजेपी से जुड़ा रहा है। बीजेपी के प्रति इस समुदाय के झुकाव की एक वजह से यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह भी हैं। वह यूपी में बीजेपी के सबसे बड़े OBC नेताओं में से एक रहे।
बीजेपी की इस सूची में ओबीसी समुदाय से प्रकाश पाल और श्रुति गंगवार का नाम भी है। कानपुर जिले के रहने वाले प्रकाश पाल बीजेपी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं जबकि श्रुति गंगवार झारखंड के गवर्नर और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की बेटी हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने पहले बरेली की बहेड़ी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए BJP से टिकट मांगा था।
कौन हैं प्रियंका रावत?
दलित समुदाय से आने वाली प्रियंका रावत बाराबंकी की सांसद रह चुकी हैं। बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियंका साल 2014 में बाराबंकी की सांसद चुनी गई थीं, लेकिन 2019 में पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया। टिकट कटने के बाद वह भावुक नजर आई थीं, लेकिन उन्होंने संगठन के प्रति अपनी निष्ठा बरकरार रखी।
राधाकांत ओझा कौन हैं ?
राधाकांत ओझा प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। वह इलाहाबाद हाई कोर्ट के सीनियर वकील हैं। राधाकांत ओझा हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं। लोकसभा चुनाव में उन्हें फूलपुर से दावेदार माना जा रहा था, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। राधाकांत ओझा के भाई शिवाकांत बीजेपी के टिकट पर चुनाव पर चुनाव जीत चुके हैं, वह मंत्री भी थे।
कौन हैं विद्यासागर सोनकर?
खटीक समाज से आने वाले विद्याकांत सोनकर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। विद्याकांत सोनकर MLC वह यूपी बीजेपी इकाई में महामंत्री भी रह चुके हैं। अक्सर प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में उनका नाम आता रहा, लेकिन मौका नहीं मिलने के बावजूद वह संगठन के प्रति समर्पित रहे।
कौन हैं गोपी कृष्ण पांडेय?
गोपी कृष्ण पांडेय बेहद लो-प्रोफाइल व्यक्ति हैं।वह किसान मोर्चा से जुड़े रहे हैं और कई राज्यों में किसान मोर्चा के प्रभारी रह चुके हैं।
कौन हैं राम प्रताप सिंह?
राम प्रताप सिंह आगरा की एत्मादपुर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। इस समय वह बीजेपी के प्रदेश महामंत्री हैं। राम प्रताप सिंह क्षत्रिय समुदाय से आते हैं।
किन-किन सांसदों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है?
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें भाजपा नेता अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल, बी. एल. वर्मा, सीमा द्विवेदी और हरदीप सिंह पुरी, समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव और बीएसपी के रामजी गौतम शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की राज्यसभा सीट भी 11 सितंबर से रिक्त है। उन्होंने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद 11 सितंबर को इस्तीफा दिया था।
यह भी पढ़िए: सपा ने किसे-किसे राज्यसभा चुनाव के लिए बनाया उम्मीदवार
