राज्यसभा की 24 सीटों के लिए 10 राज्यों में हो रहे द्विवार्षिक चुनावों के तहत आज गुरुवार 18 जून 2026 को मतदान शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार वोटिंग सुबह 9 बजे से शुरू हुई और यह प्रक्रिया शाम तक चलेगी। ये सभी सीटें उन सांसदों का कार्यकाल पूरा होने के कारण खाली हो रही हैं, जिनका कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई के बीच खत्म हो रहा है।

इस चुनाव में खास बात यह रही कि 24 में से अधिकतर सीटों पर नामांकन के दौरान ही उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। कई जगह सीटों और उम्मीदवारों की संख्या बराबर होने के कारण मतदान की जरूरत नहीं पड़ी और वहां बिना वोटिंग के ही नतीजे घोषित हो गए।

इसी वजह से आज सिर्फ तीन सीटों पर मतदान कराया जा रहा है। इनमें झारखंड की दो सीटें और मिजोरम की एक सीट शामिल हैं। झारखंड में मुकाबला खासा दिलचस्प माना जा रहा है, क्योंकि यहां सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने की कोशिश कर रहे हैं। कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। एनडीए निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी को सपोर्ट कर रहा है, जबकि जेएमएम और कांग्रेस ने एक-एक करके बैद्यनाथ राम और प्रणब झा को मैदान में उतारा है।

राजनीतिक दलों के बीच क्रॉस वोटिंग की संभावना को देखते हुए सख्त रणनीति बनाई गई है और विधायकों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है। माना जा रहा है कि झारखंड की इन दो सीटों के नतीजे राज्य की राजनीतिक स्थिति और विधानसभा में ताकत के संतुलन पर असर डाल सकते हैं।

वहीं मिजोरम की एक सीट पर भी मतदान हो रहा है, जहां स्थानीय राजनीतिक परिस्थितियां परिणाम तय करने में अहम भूमिका निभाएंगी। निर्वाचन आयोग ने बताया है कि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से कराई जा रही है। मतदान खत्म होने के बाद शाम को मतगणना शुरू की जाएगी। इन तीनों सीटों के नतीजों के बाद ही इस चरण के राज्यसभा चुनावों की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

यह भी पढ़ें: झारखंड में राज्यसभा चुनाव से पहले ‘रिज़ॉर्ट पॉलिटिक्स’, एनडीए की बैठक में नहीं पहुंचे 7 विधायक; कांग्रेस ने संपर्क में होने का किया दावा

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग में सिर्फ़ दो दिन बचे हैं। इस बीच राजनीति गर्म है। राज्यसभा की दूसरी सीट के लिए इंडिया गठबंधन और बीजेपी समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी के बीच मुकाबला है। बीजेपी की अगुवाई वाला NDA गठबंधन अपने विधायकों को रांची के एक होटल में शिफ्ट कर रहा। वहीं कांग्रेस का दावा है कि बीजेपी के कुछ संपर्क में हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक