गुरुवार को राजधानी नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर अपने शर्तों पर रोका और जरूरत पड़ी तो हम लंबे युद्ध के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा, “हमने यह ऑपरेशन इसलिए नहीं रोका कि हमारी क्षमता कम हो गई, हमने उसे अपनी मर्जी से, अपनी शर्तों पर रोका और अगर जरूरत पड़ती हो हम लंबी लड़ाई के लिए भी तैयार थे।”

राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि उस समय हमें परमाणु हमले की धमकी भी दी गई लेकिन हम उनकी धमकियों के झांसे में नहीं आए। भारत ने उन धमकियों को सिरे से खारिज कर दिया और वही किया जो राष्ट्र हित में जरूरी था। यही है नई दुनिया का नया भारत। यह भारत दुनिया को यह बता रहा है कि आतंकवाद और उसे बढ़ावा देने वालों के बीच कोई अंतर नहीं किया जाएगा।

‘भय बिन होय न प्रीत’

राजनाथ सिंह ने इसी कार्यक्रम में कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को ताकत दिखाकर डर पैदा करने (डिटरेंस) का एक साफ उदाहरण माना जा सकता है। एक कहावत है – ‘भय बिना प्रीत नहीं होती’ यानी अगर डर नहीं होगा तो सम्मान और शांति भी नहीं बनी रहेगी। अंतरराष्ट्रीय संबंधों में भी यही बात लागू होती है। जब किसी देश की ताकत मजबूत होती है और उसका डर होता है, तभी शांति और स्थिरता बनी रहती है।

उन्होंने कहा कि जब तक आतंकवाद है, यह हमारी सामूहिक शांति, विकास और समृद्धि को चुनौती देता ही रहेगा। कई बार आतंकवाद को मजहबी मुलम्मे में लपेटकर या किसी हिंसक विचारधारा से जोड़कर भी जायज ठहराने का प्रयास किया जाता है। यह बहुत खतरनाक है और यह एक प्रकार से आतंकवादियों को कवर फायर देने जैसा है ताकी वो आगे बढ़ते रहें।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद कई देशों ने हमारे हथियारों में रूचि दिखाई- राजनाथ

राजनाथ सिंह ने कहा, “ऑपरेशन सिंदूर के बाद हम अपने स्वदेशी हथियारों और रक्षा उत्पादों की विश्वसनीयता के प्रति दुनिया भर में एक उल्लेखनीय सकारात्मक रवैया देख रहे हैं। आज स्थिति इस स्तर पर पहुंच गई है कि दुनिया भर के कई देशों ने हमसे हथियार और रक्षा उपकरण खरीदने में रुचि दिखाई है। वर्ष 2025-26 में, हमारा रक्षा निर्यात रिकॉर्ड लगभग 39,000 करोड़ रुपये था। इसका मतलब है कि हमने पिछले वर्ष की तुलना में 62.66% की वृद्धि देखी। हम इन आंकड़ों को बेहतर बनाने के लिए लगातार आगे बढ़ रहे हैं और आप कुछ दिनों में परिणाम देखेंगे।”

यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को दिखाया आईना

सीएम उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को आईना दिखाते हुए कहा कि जम्मू में भी उन्होंने कुछ खास नुकसान किया नहीं था। मुल्क की राजधानी तक तो पहुंच नहीं पाए, कोलकाता पहुंचने का ख्वाब मुझे लगता है उन्हें भूल जाना चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें