राजस्थान के बाड़मेर में बीएसएफ ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। सुरक्षाबलों ने संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक को पकड़कर उससे पूछताछ की और पुलिस के हवाले कर दिया है। गुरुवार दोपहर संदिग्ध को बाड़मेर के जिला मुख्यालय लाया गया, जहां सुरक्षा एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। यह घटना भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे सरूप का तला गांव के पास हुई है।
सुरक्षा एजेंसियां कर रही पूछताछ
शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि संदिग्ध का नाम मोहम्मद अवैस है और उसके पिता का नाम हुजूर खान है। अवैस की उम्र 26 साल बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसके आने का क्या मकसद है और क्या वो हथियारों की तस्करी में शामिल है।
बाड़मेर के एएसपी ने क्या कहा?
बाड़मेर के एएसपी नितेश आर्य ने बताया, “एक पाकिस्तानी नागरिक सीमा पार करके भारत में दाखिल हुआ। उसे बीएसएफ ने पकड़ लिया है और फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है। एक संयुक्त जांच समिति (जेआईसी) उससे पूछताछ कर रही है। उसकी पहचान मोहम्मद अवैस के रूप में हुई है, जो पाकिस्तान के सिंध प्रांत का 26 वर्षीय निवासी है। उसे मियोकाताल और सरूप का तला के बीच स्थित बीएसएफ की चौकी पर हिरासत में लिया गया था। चूंकि उसका प्रवेश संदिग्ध है, इसलिए हम उसके आने के उद्देश्य और तस्करी या अन्य खतरों सहित किसी भी अवैध गतिविधि में उसकी संलिप्तता की जांच कर रहे हैं।”
सूत्रों के अनुसार अवैस 5 मई की सुबह बाड़मेर जिले के अशोक पोस्ट क्षेत्र से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमा की तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था। जैसे ही इसकी भनक बीएसएफ जवानों को लगी तो उन्होंने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके बाद करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके बाद युवक को हिरासत में ले लिया गया।
जानें कैसे हुई सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या
मध्यमग्राम में हत्या की यह सनसनीखेज वारदात बुधवार देर रात करीब 10:30 बजे घटी। मध्यमग्राम के डोलतला के पास चंद्रनाथ रथ की स्कॉर्पियो मुख्य सड़क से मुड़कर अंदर की ओर बढ़ी, उसी समय पीछे से एक बाइक सवार हमलावर पहुंचा और दोनों ओर से घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
