Rajasthan Nagar Nikaya Election Results 2019 Highlights: चुनाव में बाजी कांग्रेस के हाथ, 30 जगह बना सकती है बोर्ड
Rajasthan Local Body Election Results 2019 Highlights, Rajasthan Nagar Nikaya, Palika, Nigam, Parishad, Gram Panchayat Election/Chunav Result 2019 Highlights: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव परिणामों पर खुशी जाहिर करते हुए इसे उम्मीदों के अनुरूप बताया है। पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने कहा कि यह खुशी की बात है कि लोगों ने सरकार के प्रदर्शन को देखते हुए जनादेश दिया है।

Rajasthan Local Body Election Results 2019, Rajasthan Nagar Nikaya, Palika, Nigam, Parishad, Gram Panchayat Election/Chunav Result 2019 Highlights: राजस्थान के निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। 49 निकायों के 965 वार्डों में जीत के बाद पार्टी नेताओं ने 30 में कांग्रेस का बोर्ड बनने की उम्मीद जताई है। उसके पास 20 निकायों में ही स्पष्ट बहुमत है जबकि बाकी में उसे निर्णायक निर्दलीय पार्षदों का समर्थन मिलने की उम्मीद है।
वहीं, भाजपा के कुल 736 पार्षद जीते हैं और उसके नेताओं का कहना है कि पार्टी 15 निकाय में बोर्ड बनाने की स्थिति में है। इनमें से छह में उसके पास स्पष्ट बहुमत है। परिणाम को मोटे तौर पर देखा जाए तो 20 में कांग्रेस जबकि छह में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है जबकि बाकी 23 निकायों में निर्दलीय उम्मीदवार बहुमत में हैं। यानी वहां बोर्ड बनना इस बात पर निर्भर करेगा कि निर्दलीय किसके पक्ष में जाते हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव परिणामों पर खुशी जाहिर करते हुए इसे उम्मीदों के अनुरूप बताया है। पत्रकारों से बातचीत में गहलोत ने कहा कि यह खुशी की बात है कि लोगों ने सरकार के प्रदर्शन को देखते हुए जनादेश दिया है। मतदाताओं ने 20 नगर निकायों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत दिया है तथा सत्तारूढ़ पार्टी निर्दलीय उम्मीदवारों की मदद से 10 और निकायों में बोर्ड बनाने के लिये आश्वस्त है।
Rajasthan Local Body Election Results 2019 Highlights: Check here
Rajasthan Local Body Election Results 2019 Highlights Updates
Highlights
परिणाम को मोटे तौर पर देखा जाए तो 20 में कांग्रेस जबकि छह में भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत है जबकि बाकी 23 निकायों में निर्दलीय उम्मीदवार बहुमत में हैं। यानी वहां बोर्ड बनना इस बात पर निर्भर करेगा कि निर्दलीय किसके पक्ष में जाते हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव परिणामों पर खुशी जाहिर करते हुए इसे उम्मीदों के अनुरूप बताया है। संवाददाताओं से बातचीत में गहलोत ने कहा कि यह खुशी की बात है कि लोगों ने सरकार के प्रदर्शन को देखते हुए जनादेश दिया है।
राजस्थान की हनुमानगढ़ नगरपरिषद के चुनाव नतीजों का ऐलान हो चुका है। ऐलान के मुताबिक परिषद के 60 वार्डों में से 36 पर कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत मिली है। वहीं भाजपा सिर्फ 18 वार्डों में ही जीत सकी। 6 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली है। हनुमानगढ़ नगर परिषद में एक खास बात हुई कि यहां से कांग्रेस ने 3 जोड़ों यानि कि पति-पत्नी को टिकट दिया था और मजे की बात रही कि तीनों जोड़े जीत दर्ज करने में सफल रहे। हनुमानगढ़ के वार्ड एक और 19 से क्रमशः पति गणेश बंसल और पत्नी संतोष बंसल ने चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। इसी तरह वार्ड 8 और 14 से पति सुमित रिणवा और पत्नी मंजू देवी ने जीत दर्ज की। वार्ड 28 और 29 से भी पति अनिल खिचड़ और पत्नी सुशीला देवी को जीत मिली।
बाड़मेर नगर परिषद के 55 वार्डों में से 33 पर कांग्रेस को जीत मिली है। वहीं भाजपा को 18 में जीत मिली है। 4 प्रत्याशी निर्दलीय सीटों पर जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं।
यहां देखे पार्टीवार जीत की पूरी लिस्ट
उदयपुर नगर निगम के सभी 70 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। नतीजों के मुताबिक यहां भाजपा ने 43 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 20 सीटों पर जीत मिली है। ऐसे में उदयपुर नगर निगम में भाजपा का मेयर बनना तय है। मेयर पद के लिए जीएस टांक का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। फिलहाल उनके नाम की औपचारिक घोषणा होना बाकी है। जीएस टांक आरएसएस की पसंद बताए जा रहे हैं।
झुनझुनु जिले की पिलानी नगरपालिका में कांग्रेस और भाजपा, दोनों मुख्य विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ हो गया है। यहां के कुल 35 वार्डों में 31 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। यहां भाजपा-कांग्रेस के दो-दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। ऐसे में पिलानी नगर पालिका में निर्दलियों उम्मीदवारों का बोर्ड बनना तय है।।
भरतपुर नगर निगम के नतीजे आ चुके हैं। भरतपुर के कुल 65 वार्डों में से 22-22 सीटों पर भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवारों ने कब्जा किया है। वहीं राज्य में सत्ताधारी कांग्रेस यहां पिछड़ गई है। कांग्रेस को 18 वार्डों में ही जीत मिली है। वहीं 3 वार्ड पर बसपा को जीत मिली है। गौरतलब है कि यहां कांग्रेस के मेयर पद के प्रत्याशी सुरेश यादव निर्दलीय प्रत्याशी से चुनाव हार गए हैं।
अजमेर जिले के पुष्कर और ब्यावर नगरपालिका के चुनावों में भाजपा को बहुमत मिला है। वहीं कैथून और सांगोद नगरपालिका में कांग्रेस को बहुमत हासिल हुआ है।
आज आए निकाय चुनाव के नतीजे सुखद हैं। जिला परिषद उपचुनाव, पंचायती राज उपचुनाव एवं विधानसभा (मण्डावा, खींवसर) उपचुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी प्रदेश की जनता ने हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को अपना समर्थन देकर संवेदनशील, जवाबदेह एवं पारदर्शी शासन और गुड गवर्नेंस देने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। मैं सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूँ और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवम विजयी उम्मीदवारों को बधाई देता हूँ।'
वार्ड संख्या-1 रमेश कुमार (भाजपा), 2-वीराराम(भाजपा), 3-दीपाराम(BJP), 4-गुमानमल(निर्दलीय), 5-फ़ालू(BJP), 6-जयसिंह राव(BJP), 7-बागाराम (कांग्रेस), 8-समंदर कंवर(भाजपा), 9-प्रेमराज(कांग्रेस), 10-प्रकाश कुमार(निर्दलीय), 11-प्रवीण कुमार(भाजपा), 12-मंजू देवी(भाजपा), 13-इकबाल खान (निर्विरोध), 14-हकीम खां(कांग्रेस), 15-तलकाराम(कांग्रेस), 16-पवनी (निर्दलीय), 17-ममता कंवर(BJP), 18-गोमती देवीर(BJP), 19-विमलादेवी(कांग्रेस), 20-शंकरलाल(कांग्रेस), 21-हंसा देवी(BJP), 22-रेखा कुमारी(भाजपा), 23-भावना (कांग्रेस), 24-तेजाराम(भाजपा), 25-हीना देवी(निर्दलीय), 26-संगीता(निर्दलीय), 27-वंदना शर्मा(भाजपा), 28-सन्तोष कंवर(कांग्रेस), 29-भोमाराम(भाजपा), 30-भावना कुमारी(भाजपा), 31- मुस्ताक खान निर्विरोध, 32- सविता देवी(कांग्रेस), 33- चुन्नीलाल(कांग्रेस), 34-डिम्पल कुमारी(कांग्रेस), 35-गौतम कुमार(कांग्रेस), 36- रिया दोशी(निर्दलीय), 37-शीला(भाजपा), 38-पुष्पा(निर्दलीय), 39-शंकरलाल माहेश्वरी(भाजपा), 40-रेखा देवी(निर्दलीय) चुनाव जीत गई है। कुल चालीस वार्ड में से 18 भाजपा, 14 पर कांग्रेस और आठ निर्दलीय चुनाव जीते हैं।
निकाय चुनावों में कांग्रेस ने तेजी से बढ़त बनाई है. अब और बोर्ड पार्टी के खाते में जाने तय हो गए हैं। बांसवाड़ा, निम्बाहेड़ा, सीकर, चित्तौड़गढ, बाड़मेर, रावतभाटा और हनुमानगढ़ में कांग्रेस का बोर्ड बनना लगभग तय हो गया है।
निकाय चुनावों के लेकर चल रही मतगणना के बाद चूरू में जुलूस पर पथराव की खबर है। वारदात में एक दर्जन लोगों के घायल होने की भी सूचना है। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। बताया जा रहा है कि यह वारदात वार्ड 25 में हुई है।
मकराना में बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। यहां कुल 55 वार्डों पर हुए मतदान में कांग्रेस ने 35 पर जीत दर्ज की है जबकि भाजपा महज तीन वार्ड जीत पाई। खास बात है कि निर्दलियों ने भी यहां पर चौंकाया है। निर्दलियों के खाते में 17 वार्ड आए हैं। ऐसे में यहां पर भी कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया है।
बालोतरा से भाजपा के लिए अच्छी खबर है। पार्टी ने 45 वार्डो में से 25 वार्डो पर जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस 16 वार्ड जीतने में कामयाब रही। इसी बीच 4 निर्दलीयों ने भी जीत हासिल की है।
नीमाकाथा में कांग्रेस 18 वार्ड जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इसी बीच भाजपा ने सहयोगी दल संग मिलकर 15 सीटें जीती हैं जबकि दो निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
अलवर निकाय के 65 वार्डों के नतीजों घोषित हो गए हैं। यहां भाजपा ने 27 वार्डों पर जीत हासिल की है जबकि कांग्रेस 20 वार्डों पर जीतने पर कामयाब रही। इसी तरह 18 निर्दलीय उम्मीदवार भी जीतने में कामयाब रहे। आकंड़ों पर गौर कर तो किसी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला। किसी भी पार्टी को अपना बोर्ड बनाने के लिए जरुरी 33 वार्डों का समर्थन जरुरी होगा।
प्रदेश के निम्बाहेड़ा नगरपालिका में भाजपा बोर्ड का 15 सालों से चला आ रहा तिलिस्म इस चुनाव में टूटा गया। पार्टी को निम्बाहेड़ा के अधिकतर वार्डों में हार का सामना करना पड़ा है।
बाड़मेर के बालोतरा में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। यहां के कुल 40 वार्डों में 23 भाजपा, 13 पर कांग्रेस और चार वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।
राजस्थान निकाय चुनाव के शुरुआती परिणाम कांग्रेस के पक्ष में जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पहली प्रतिक्रिया दी है। गहलोत ने कहा कि जनता अब बहुत समझदार हो गई है। लोग नापतोल कर वोट देते हैं। जैसे लोगों ने महाराष्ट्र और कर्नाटक और हरियाणा में समझदारी से वोट दिया। सीएम आगे कहा कि जनता निश्चित रहे, सरकार विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
पिलानी नगर पालिका में कांग्रेस और भाजपा दोनों मुख्य विपक्षी पार्टियों का सूपड़ा साफ हो गया है। यहां के कुल 35 वार्डों में 31 पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। यहां भाजपा-कांग्रेस के दो-दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। ऐसे में पिलानी नगर पालिका में निर्दलियों उम्मीदवारों का बोर्ड बनना तय है।
बीकानेर नगर के 80 वार्डों में कांग्रेस ने 38, भाजपा ने 28 और 14 वार्डों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। इसी बीच वोटिंग में मशीन में दिक्कत के चलते कई सीटों पर मतगणना रोक दी गई है।
वार्ड 16 से कांग्रेस के सुभाष सांखला जीतेवार्ड 17 से कांग्रेस की पूनम जीतींवार्ड 18 से भाजपा की अनिता मित्तल जीतींवार्ड 19 से भाजपा के शंभू साहू जीतेवार्ड 19 से निर्दलीय प्रदीप सिंह राठौड़ विजय चुनाव जीते।
अभी तक आए शुरुआती रुझान में कांग्रेस को बढ़त मिलती हुई नजर आ रही है। कुल 60 वार्डों में से कांग्रेस के 15, भाजपा के 9 ने जीत दर्ज की है। यहां किसी भी पार्टी को बोर्ड बनाने के लिए 31 सीटें जीतना जारूर होगा।
वार्ड 1 कांग्रेस के कौशल सुमन, वार्ड 2 कांग्रेस की ममता सुमन, वार्ड 7 कांग्रेस के अख्तर हुसैन, वार्ड 8 कांग्रेस के अशफाक, वार्ड 5 कांग्रेस के हेमंत यादव, वार्ड 13 मोहम्मद अशफाक ने जीत दर्ज की है। अभी तक भाजपा 8 जगह और कांग्रेस 6 और निर्दलीयों ने एक सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।
25 में से 22 वार्डों के जारी हुए परिणाम जारी हो चुके हैं। इनमें 10 वार्डों पर निर्दलिय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा 5 भाजपा और 7 वार्डों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
वार्ड-6 से भाजपा की शीला जीतीवार्ड- 7 से निर्दलीय विजयकुमार जीतेवार्ड- 8 से निर्दलीय राधाकिशन जीतेवार्ड-9 से कांग्रेस की नर्बदा जीतीवार्ड- 10 से कांग्रेस की संतोष जीती
वार्ड 10 - -बीजेपी - गिरधर सिंह, वार्ड 11 - निर्दलीय - देवी सिंह, वार्ड 12 - बीजेपी - शांति, वार्ड 13 - कांग्रेस - कमलेश छंगाणी, वार्ड 14 -बीजेपी- गोमती देवी, वार्ड 15 -बीजेपी - सरला शर्मावार्ड 16 -बीजेपी - सीमा गोपा ने जीत दर्ज की है।
वार्ड 1 - भाजपा - नमिता, वार्ड 2 - कांग्रेस- पीराराम, वार्ड 3 - बीजेपी - नगराज, वार्ड 4 - भाजपा - पुष्पराज, वार्ड 5 - भाजपा - हनुमान प्रसाद। बता दें कि पहले राउंड में 10 में आठ वार्ड में भाजपा उम्मीदवारों ने बढ़त बना ली है।
नंदू श्री-कांग्रेसगुलशेर - निर्दलीयबाबू खान - कांग्रेस,इरफान - कांग्रेसइमरान - कांग्रेस,गंगा देवी - कांग्रेसमुन्नी देवी - कांग्रेसविमला देवी - कांग्रेसगुलशन बानो -निर्दलीयऔर कांग्रेस के ही इदरीश चुनाव जीते इदरीश - कांग्रेस
वार्ड 44 से निर्दलीय आसीफ खान जीते।वार्ड 41 से कांग्रेस प्रत्याशी सुशिल बंसल जीते।वार्ड 45 से भाजपा का खुला खाता।जिलाध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशी गणेश माहूर जीते।वार्ड 42 से भाजपा प्रत्याशी पंकज जीते।
वार्ड-1 से निर्दलीय सद्दाम जीतेवार्ड- 2 से कांग्रेस की मुरादनबनो जीतींवार्ड- 3 से निर्दलीय शीला देवी जीतींवार्ड- 4 बीजेपी ओमप्रकाश शर्मा जीतेवार्ड- 5 कांग्रेस की सबाना जीतीं
वार्ड नंबर 1 पिंकी रावल जीतीं, वार्ड 2 मन्नू मेवाड़ा जीते, वार्ड 3 जितेंद्र एरन कांग्रेस से जीते, वार्ड नंबर 4 कस्तु देवी जीतीं और वार्ड 5 मारु हुसैन ने जीत दर्ज की है।
टोंक नगर परिषद के वार्ड नंबर 23 से कांग्रेस उम्मीदवार विकास लोदी ने जीत दर्ज की है। श्रीगंगानगर नगर निकाय के वार्ड नंबर 14 से कांग्रेस के कृष्ण सियाग ने जीत दर्ज की है।
वार्ड नंबर 1 से भाजपा के संदीप की जीते, वार्ड नं 2 से कांग्रेस के साजिद परवेज जीते, वार्ड नं 3 से कांग्रेस की सफिकन की जीतीं, वार्ड नं 4 से कांग्रेस जफर हुसैन जीते, वार्ड नं 5 से कांग्रेस की परजाना बानो ने दर्ज की जीत
जैसलमेर निकाय चुनाव का हाल जानिए वार्ड नंबर एक से कांग्रेस के निर्मल पुरोहित, वार्ड नंबर चार से खींव सिंह, वार्ड नंबर 9 से प्रकाश ने जीत दर्ज की है। इसी तरह वार्ड नंबर दो से भाजपा के खींवराज, वार्ड नंबर तीन से चरण सिंह, वार्ड नंबर पांच से पुरखाराम, वार्ड नंबर छह से मोतीला, वार्ड नंबर सात से अशोक राम और वार्ड नंबर आठ से निर्दलीय सकीना जीत दर्ज की है।
झुंझुनूं नगर परिषद के वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस की शिवांगी ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 10 से भाजपा की सुमन जानू ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 8 से भाजपा की सुमन पुनिया ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 9 से रेनू झाझड़िया, वार्ड नंबर 12 से प्रमोद बुडानिया और वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय बतूल बानो ने जीत दर्ज की है।
माउंट आबू के वार्ड नंबर 6 से भाजपा के मांगीलाल काबरा जीत गए हैं, वार्ड नंबर 7 से भाजपा से धीरज सोलंकी ने भी जीत दर्ज कर ली है। वहीं वार्ड नंबर 8 से कांग्रेस के जीतू राणा जीते हैं। वार्ड नंबर 9 से कांग्रेस के सुनील कुमार ने जीत दर्ज की है। वार्ड नंबर 5 भाजपा के मंगल सिंह ने जीत दर्ज की है।
माउंटआबू के वार्ड एक से कांग्रेस के विकास अग्रवाल, वार्ड 2 से कांग्रेस की टीना कुमारी वार्ड 3 से कांग्रेस के नारायण सिंह भाटी, वार्ड नंबर 4 से भरत बंसल, में कांग्रेस के रंजीत बनोड़ा ने जीत दर्ज की है।
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने मौजूदा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शहरों का विकास कार्य ठप होने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को कहा था कि केंद्र की कई योजनाओं को राज्य सरकार ने रोक दिया है। भाजपा के पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने कहा था, ‘‘ कांग्रेस सरकार के 11 महीनों के कार्यकाल में शहरों में सफाई, बिजली व्यवस्था सहित विकास के सारे काम ठप हो गये हैं और व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।’’उन्होंने कहा, ‘‘केन्द्र सरकार ने एलईडी लाईट, स्वच्छता के काम को प्राथमिकता से निकायों तक पहुंचाने का काम किया था, कांग्रेस सरकार ने इन कामों को रोक दिया है।’उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी के लोगों के आरक्षण को किसी प्रकार से अवरूद्व किये बिना आर्थिक पिछडा वर्ग के लोगों को आरक्षण देने की व्यवस्था की है। लेकिन कांग्रेस की राज्य सरकार ने 11 महीनों के कार्यकाल में योजनाबद्व तरीके से आरक्षण को रोकने का काम किया है।
भाजपा ने पिछले मंगलवार को निकाय चुनाव के लिए दृष्टि पत्र जारी किया था। इस दृष्टि पत्र में स्वच्छता, एलईडी, हर गांव में सुरक्षा के लिये सीसीटीवी कैमरे लगाने, सड़कों, शौचालयों और निकायों में यातायात को व्यवस्थित करने जैसे विषय को शामिल किया गया है। भाजपा के पूर्व मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने कहा था कि कहा कि मुख्यमंत्री को इस बात का जवाब देना चाहिए कि इन 11 महीनों में कितने लोगों को रोजगार दिया गया है।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा है कि सरकार ने जो अच्छे काम किये है उन्हें बचे हुए चार वर्षों में तीव्र गति से आगे बढायेगी और चहुंमुखी विकास किया जायेगा। उन्होंने कहा ‘‘भाजपा सरकार ने स्मार्ट सिटी का जुमला पकड़ाया। लेकिन आज छह वर्ष हो गये हैं, किसी भी शहर का कायाकल्प नहीं हुआ। जबकि कांग्रेस के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में ‘जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीकरण योजना’ कार्यक्रम के तहत हजारों करोड़ रूपये का निवेश हुआ।’’अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राज्य के प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि पिछले उपचुनाव में भी प्रदेश की जनता ने कांग्रेस की नीतियों और सरकार के पिछले एक वर्ष में किये गये अच्छे कार्यों के प्रति अपनी मोहर लगाई है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी निकायों में पार्टी को बहुमत मिलेगा।
घोषणापत्र जारी करते हुए सीएम गहलोत ने कहा था,‘‘सरकार ने पहले जो कार्यक्रम चलाये थे उन्हें लोगों ने सराहा। राज्य सरकार एक बार फिर ‘प्रशासन शहरों की ओर’ कार्यक्रम चलायेगी।’’ गहलोत ने कहा कि शहरों का चहुंमुखी विकास आवश्यक है जिसे ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने घोषणा पत्र बनाया है और उसी रूप में आने वाले समय में सरकार काम करेगी। उन्होंने कहा ‘‘राजस्थान में भाजपा का शासन जब जब रहा, तब तब बर्बादी हुई है और कांग्रेस के शासन में स्थानीय निकायों का विकास के कार्य हुए हैं।’’
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में निकाय चुनावों के लिये पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा था‘‘कांग्रेस घोषणा पत्र के माध्यम से राज्य की जनता से वादा करना चाहती है कि राज्य सरकार विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।’’ कांग्रेस की ओर से जारी घोषणा पत्र में भरतपुर, उदयपुर और बीकानेर में शहरी बस सेवा का संचालन शुरू करने, स्मार्ट सिटी योजना के तहत जयपुर, उदयपुर, कोटा एवं अजमेर में आगामी दो वर्षो में 3500 करोड़ रुपये की राशि से अधिक के कार्य करवाने, आरयूडीएफ को पुन: जीवित करने, आवास विहीन बीपीएल परिवारों को कम लागत में आवास उपलब्ध करवाने सहित 25 घोषणाएं की गई हैं।
इस बीच सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्षी भाजपा ने अपने अपने प्रत्याशियों पर नजर रखना शुरू कर दी है ताकि परिणाम के बाद किसी भी तरह की ‘सौदेबाजी’ नहीं सके। कांग्रेस और भाजपा ने प्रमुख निकायों में अपने-अपने वार्ड पार्षद प्रत्याशियों को इकट्ठा कर किसी होटल, रेसार्ट या अन्य स्थान पर भेज दिया है। इसी तरह कई जगह निर्दलीय प्रत्याशियों की बैठकें भी हो रही हैं ताकि किसी भी तरह का समीकरण बनने पर साथ मिलकर एक राय तय की जा सके। श्रीगंगानगर में भाजपा द्वारा अपने पार्षद प्रत्याशियों को पड़ोसी राज्य हरियाणा में एक फार्म हाउस में भेजे जाने की खबर है हालांकि पार्टी के स्थानीय नेता इस बारे में टिप्प्णी से बचते रहे। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी विमल कटियार ने कहा कि परिणाम के बाद कांग्रेस सत्ता का दुरुपयोग करते हुए कुछ गड़बड़ न कर पाए इसलिए कुछ जगह ऐहतियातन ऐसी व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी अपने पार्षद प्रत्याशियों के लिए ऐसा कर रही है। इधर, कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि परिणाम के बाद ही समीकरण बनेंगे और स्थानीय स्तर पर नीति तय होगी।
राजस्थान के 49 नगर निकायों में शनिवार को हुए चुनाव में 71.53 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया था कि सभी निकायों में मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। सर्वाधिक मतदान अजमेर जिले की नसीराबाद नगरपालिका में 91.57 प्रतिशत दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम उदयपुर नगर निगम में 57.84 प्रतिशत मतदान हुआ। निकायों में शनिवार सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की खासी भीड़ रही थी। श्रीगंगानगर में बारिश के बावजूद मतदाताओं की लंबी लाइनें देखी गई थीं। बता दें कि 2014 में हुए 46 नगर निकायों में से जयपुर, जोधपुर और कोटा में चुनाव स्थगित किए जाने के कारण 43 नगर निकाय और छह नवगठित नगर पालिकाओं सहित 49 निकायों में आम चुनाव करवाए गए हैं।
इन 49 निकायों में कुल 2,105 वार्डों में चुनाव होना था जिनमें से 14 वार्डों में पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बाकी 2,081 वार्ड में 7,942 उम्मीदवार अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 2,832 महिलाएं और 5,109 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 26 नवंबर और उपाध्यक्ष पद के लिए 27 नवंबर को करवाया जाएगा। इन सभी निकायों में कुल 30 लाख से अधिक मतदाता हैं। राजस्थान के इन नगर निकाय चुनावों के नतीजे राज्य की राजनीति के लिए काफी अहम हैं। दरअसल, पिछले ही महीने सूबे में दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे, जिनमें एक सीट कांग्रेस ने, जबकि बीजेपी खाता खोलने में नाकामयाब रही थी।