लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित तौर पर वीआईपी के नाम को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम एक पत्र लिखा है। उन्होंने कहा, “19 वर्षीय अंकिता भंडारी ने एक वीआईपी के लिए अपनी गरिमा से समझौता नहीं किया, इसलिए उसकी हत्या कर गई।”
राहुल गांधी ने दुष्यंत गौतम के सिक्किम के गर्वनर के तौर पर नियुक्ति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि वे उनके नियुक्ति को लेकर हैरान है।
भाजपा नेता के बेटे ने डाला था अकिंता पर दबाव
उन्होंने कहा, “अंकिता की 18 सितंबर 2022 को हत्या कर दी गई, वह ऋषिकेश के पास वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थीं। उसके मालिक पुलकित आर्य ने उस पर ‘वीआईपी मेहमानों को खास सर्विस’ देने के लिए दबाव डाला। उसके मना करने पर भाजपा नेता के बेटे पुलकित और उसके दो कर्मचारियों ने उसे मार डाला। तीनों अब उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।”
‘वह वीआईपी कौन थे?’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, “लेकिन एक सवा चार साल से बिना जवाब के है कि वह वीआईपी कौन थे? इस साल जनवरी में पूरे उत्तराखंड में विरोध प्रदर्शनों के बाद राज्य सरकार ने यह जांच सीबीआई को सौंप दिया, जो अभी चल रही है।”
कांग्रेस नेता, “इसी बीच सिक्किम के गवर्नर के तौर पर दुष्यंत गौतम की नियुक्ति के बारे में जानकर मुझे झटका लगा। अंकिता के परिवार समेत कई लोगों का आरोप है कि दुष्यंत गौतम इस मामले से जुड़े हुए हैं। वीआईपी कौन था, यह पता लगाने के लिए सीबीआई जांच चल रही है, लेकिन यह बेहद धीमी गति से आगे बढ़ रही है।”
नियुक्ति से सीबीआई जांच हो जाएंगे बाहर- राहुल
नेता प्रतिपक्ष ने लिखा, “गवर्नर राज्य सरकार का संवैधानिक हेड होता है, ठीक वैसे ही जैसे आप भारत सरकार के संवैधानिक हेड हैं। जब तक वह पद पर हैं, उनके खिलाफ कोई आपराधिक कार्रवाई शुरू नहीं की जा सकती या जारी नहीं रखी जा सकती। ऐसे में दुष्यंत गौतम की नियुक्ति उन्हें सीबीआई की पहुंच से बाहर कर देती है।”
राहुल ने लिखा, “एक जांच जिसका नतीजा कभी मुकदमा नहीं हो सकता, वह सिर्फ नाम की जांच है। एक गवर्नर को अपने राज्य के लोगों का भरोसा जीतना चाहिए, और इस तथ्य को कोई झुठला नहीं सकता।”
‘पीएम ने पूरी तरह अनदेखी साबित की’
आगे लिखा, “मुझे पता है कि गवर्नर की नियुक्ति प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली कैबिनेट की काउंसिल की सलाह पर होती है। पीएम मोदी ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति की सलाह देकर महिलाओं की सुरक्षा की पूरी तरह अनदेखी साबित कर दी है। हालांकि, लंबे समय से चली आ रही परंपरा के मुताबिक, राष्ट्रपति को सरकार को चेतावनी देने का अधिकार है और आर्टिकल 74(1) आपको सलाह पर दोबारा विचार करने का अधिकार देता है ऐसे में मैं आपको आखिरी उपाय के तौर पर लिख रहा हूं।”
कांग्रेस नेता ने राष्ट्रपति ने मांग करते हुए कहा, “मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप सरकार से इस नियुक्त पर दोबारा विचार करने के लिए कहें और जब तक सीबीआई अपनी जांच पूरी नहीं कर लेती, दुष्यंत गौतम पद न संभालें।”
राहुल गांधी ने लिखा, “अंकिता भंडारी ने उससे की गई घिनौनी मांग को मना कर दिया और अपनी जान दे दी। उसके पैरेंट्स जो अभी भी न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं, अब इस नियुक्ति का विरोध कर रहे हैं और पुलिस उन्हें हिरासत में ले रही है। राष्ट्रपति महोदया कृपया मामले में कार्रवाई करें और अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए।”
यह भी पढ़ें: ‘अंकिता भंडारी केस में सरकार ने हर स्तर पर की त्वरित कार्रवाई’, भाजपा सांसद महेंद्र भट्ट बोले- कांग्रेस के आरोप दुर्भावनापूर्ण
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों पर उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने धामी सरकार का बचाव किया है। सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने इस मामले में हर स्तर पर संवेदनशीलता, जिम्मेदारी और तेजी से काम किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
