लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। राहुल गांधी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि इससे उन लाखों लोगों की आकांक्षाओं का सम्मान होगा, जो कांशीराम को सशक्तीकरण और आशा के प्रतीक के रूप में देखते हैं।
राहुल गांधी ने की कांशीराम को भारत रत्न देने की मांग
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पत्र में कहा, “आज (रविवार को) जब हम कांशीराम जी की जयंती मना रहे हैं और उनकी विरासत व योगदान पर विचार कर रहे हैं, तो मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। कांशीराम जी ने भारतीय राजनीति का स्वरूप बदल दिया। अपने आंदोलनों के माध्यम से उन्होंने बहुजनों और गरीबों में राजनीतिक जागरूकता बढ़ाई। उन्होंने उन्हें याद दिलाया कि उनका मत, उनकी आवाज और उनका प्रतिनिधित्व महत्वपूर्ण है और यह देश सभी का समान रूप से है।”
राहुल गांधी ने कहा कि कांशीराम के प्रयासों के कारण कई ऐसे लोग जिन्होंने कभी सार्वजनिक जीवन में आने के बारे में सोचा भी नहीं था, उन्होंने राजनीति को न्याय और समानता प्राप्त करने के साधन के रूप में देखना शुरू कर दिया। राहुल गांधी ने कहा, “हमारा संविधान प्रत्येक भारतीय के लिए समानता, गरिमा और भागीदारी का वादा करता है। कांशीराम जी ने अपना जीवन समाज के सबसे निचले तबके के लोगों के लिए इन वादों को सार्थक बनाने के लिए समर्पित कर दिया। ऐसा करके उन्होंने भारतीय लोकतंत्र की नींव को मजबूत किया और हमारी राजनीतिक व्यवस्था को अधिक प्रतिनिधिमूलक और न्यायपूर्ण बनाया।”
राहुल गांधी ने कहा कि कई साल से दलित बुद्धिजीवी, नेता और कार्यकर्ता कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी यह मांग निरंतर और गहरी भावना से भरी रही है। राहुल गांधी ने कहा कि हाल ही में मैंने लखनऊ में एक कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उपस्थित नेताओं और प्रतिभागियों ने इस मांग को दृढ़ता से दोहराया, जो एक व्यापक भावना को दर्शाता है।
‘मुझे उम्मीद है कि सरकार इस अनुरोध पर गंभीरता से विचार करेगी’
राहुल गांधी ने कहा कि कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित करना देश के प्रति उनके अपार योगदान को मान्यता देगा। राहुल ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा, “यह उन लाखों लोगों की आकांक्षाओं का सम्मान करेगा, जो उन्हें सशक्तीकरण और आशा के प्रतीक के रूप में देखते हैं। मुझे उम्मीद है कि सरकार इस अनुरोध पर गंभीरता से विचार करेगी।”
राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पत्र शेयर करते हुए लिखा, “मैं भारत सरकार से सामाजिक न्याय के महान योद्धा और बहुजन चेतना के मार्गदर्शक मान्यवर कांशीराम जी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग करता हूं। यह सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान कांशीराम जी के साथ उस पूरे आंदोलन को श्रद्धांजलि होगी, जिसने करोड़ों बहुजनों को हक, हिस्सेदारी और आत्मसम्मान की राह दिखाई। इस मांग को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय को लिखा मेरा पत्र।” पढ़ें अमित शाह ने नेता विपक्ष पर साधा निशाना
(यह भी पढ़ें- पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए वोटिंग के दिन बूथ पर मिलेंगी ये सुविधाएं)
चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। असम, पुडुचेरी, बंगाल, केरल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। असम, केरल और पुडुचेरी में एक चरण में चुनाव होंगे, जबकि बंगाल में दो चरणों में चुनाव होंगे। 4 मई 2026 को नतीजें आएंगे। चुनाव आयोग ने इस बार वोटिंग के दिन बूथ पर वोटर्स के लिए खास तरीकों की सुविधाओं की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर
