कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नॉर्वे में पत्रकारों के सवाल नहीं लेने का दावा करते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। राहुल ने अपने X हैंडल पर कहा, “जब छिपाने के लिए कुछ नहीं होता तो डरने की जरूरत नहीं पड़ती।”
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नॉर्वे की एक पत्रकार का वीडियो शेयर करते हुए ये टिप्पणी की। वीडियो के जरिये दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पत्रकारों के सवाल का जवाब नहीं दिया।
राहुल गांधी ने कहा, “जब दुनिया एक प्रधानमंत्री को कुछ सवालों से घबराते और भागते हुए देखती है तो भारत की छवि पर क्या असर पड़ता है?” राहुल ने मोदी को “कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम” भी कहा।
वीडियो में पत्रकार हेले लिंग को यह पूछते हुए सुना जा सकता है, “प्रधानमंत्री मोदी, आप दुनिया की सबसे स्वतंत्र प्रेस से सवाल क्यों नहीं लेते?”
बाद में हेले लिंग ने X पर घटना की फुटेज शेयर करते हुए लिखा: “भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया, मुझे उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी। नॉर्वे विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में पहले स्थान पर है, जबकि भारत फिलिस्तीन, अमीरात और क्यूबा के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए 157वें स्थान पर है।”
पांच देशों की यात्रा पर हैं पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी इन दिनों पांच देशों की छह दिवसीय यात्रा पर हैं। वह इस यात्रा क्रम में भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने और नॉर्डिक देशों के नेताओं के साथ प्रमुख द्विपक्षीय कार्यक्रम के लिए सोमवार को ओस्लो पहुंचे थे।
अमेरिका के साथ हुआ अडानी की रिहाई का सौदा
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुआ व्यापार समझौता असल में गौतम अडानी की रिहाई का सौदा था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।
