Rahul Gandhi Speech: लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत शुक्रवार को भी चर्चा हो रही है। इस दौरान नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अपना पक्ष रखा लेकिन राहुल गांधी के भाषण के दौरान एक पल भी आया जब राहुल की बात पर संसद में हंगामा मच गया। यह इतना बढ़ गया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने खड़े होकर आपत्ति जताई और मांग की राहुल गांधी के हिस्से को हटा दिया जाए।

दरअसल, राहुल गांधी ने अपने भाषण में बचपन की जादूगर की एक कहानी सुनाई। और बताया कि उनकी दादी ने उन्हें कुछ खास सीख दी थी। उन्होंने कहा, “दादी ने कहा था कि सुनो राहुल मैं चाहती हूं कि तुम अंधेरे में देखना सीखो। अंधेरा में ही असली ताकत है। यह बढ़िया पॉलिटिकल लेशन है। जो असली ताकत होती है वो छिप कर काम करती है अपने आप को दिखाती नहीं है।

पीएम मोदी को इशारों में बताया जादूगर

राहुल गांधी ने कहा, “मैं यह इसलिए बता रहा हूं कि सभी जानते हैं एक पार्टनरशिप हमारे जादूगर और बिजनेसमैन के बीच है।” इस पर एनडीए सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया। राहुल ने कहा, “पीएम का नाम नहीं ले रहा हूं। मैंने पीएम का नाम नहीं लिया। सर यह पार्टनरशिप मजबूत है, लेकिन छिपी है। जादूगर के पूरे इतिहास में यह ताकत छिपी है। जबसे वे यहां आए तब से यह चल रहा है।”

राजनाथ सिंह और किरेन रिजिजू ने जताई आपत्ति

राहुल गांधी के जादूगर शब्द पर केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा, “विपक्ष के नेता अनाप शनाप बातें कर रहे हैं। पीएम के लिए ऐसा बोलेंगे। वे चुने हुए लीडर हैं।”

दूसरी ओर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी राहुल गांधी पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा, “इस देश के पीएम के संबंध में जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। इसकी घोर निंदा की जानी चाहिए। इस देश की जनता ने उन्हें पीएम बनाया है। राहुल ने जिन शब्दों का प्रयोग किया उसे सदन की कार्यवाही से बाहर निकाला जाए और राहुल माफी मांगे।”

किरेन रिजिजू ने कहा, “राहुल के भाषण से हमें आपत्ति नहीं है। वह कहते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर एक जादू था, उसका मजाक बना रहे हैं। उसको जादू कहते हैं। रक्षामंत्री ने कहा है हम भी कह रहे हैं भाषण नियम के तहत दीजिए। बार-बार पीएम का मजाक उड़ाना गलत। पीएम आपका और मेरा नहीं है।”

राहुल बोले- ये बिल पास नहीं होने देंगे

वहीं स्पीकर ओम बिरला ने आश्वासन दिया है कि राहुल गांधी के भाषण की आपत्तिजनक बातों को कार्यवाही से हटा दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा, “बीजेपी के दिमाग में असमंजस है। वह सोचते हैं कि वे भारत के लोग हैं, भारत की सेना हैं। आप भारत के लोग नहीं हैं, आप भारत की सेना नहीं हैं। हम आपको अटैक करते हैं, सेना या लोगों को नहीं करते।” राहुल गांधी ने कहा है कि विपक्ष सरकार द्वारा पेश किए गए इस बिल को पास नहीं होंगे।

‘भारत के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश’, लोकसभा में बोले नेता विपक्ष राहुल गांधी

संसद में तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा हो रही है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि सच यह है कि यह महिला आरक्षण बिल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि परिसीमन बिल से महिला सशक्तिकरण नहीं हो सकता है। राहुल गांधी ने 2023 में पास हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र किया और कहा कि आप उसे फिर से लाइए और हम पास करेंगे। पढ़िए पूरी खबर…