कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का संसद तक मार्च हुआ और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई। बड़ी संख्या में युवा संसद की ओर बढ़ रहे थे। इस बीच कई जगहों पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और लाठीचार्ज की। इसको लेकर अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को देश का सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री करार दिया।

मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री- राहुल

राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर घूम रहे लड़के लड़कियां अपराधी नहीं हैं। राहुल ने वीडियो में कहा, “छात्र अपनी एक जायज मांग उठा रहे हैं और छात्रों की मांग है कि एक ऐसी शिक्षा प्रणाली हो जो उनका सम्मान करे, एक ऐसी शिक्षा प्रणाली हो जो पारदर्शी रहे। छात्रों की मांग में कोई गलती नहीं है, लेकिन जो सरकार और पुलिस कर रही है वह गलत है। छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़ना और लाठी चार्ज करना भारत का तरीका नहीं है।”

राहुल ने वीडियो को X पर शेयर करते हुए एक पोस्ट में कहा, “प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं, इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते। 152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को। और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज़ सवाल उठाए- तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आज़ाद – और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं। यह सरकार सिर्फ़ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही – उनपर टूट पड़ी है।”

जेपी नड्डा से मिला CJP का प्रतिनिधिमंडल

कॉकरोच जनता पार्टी का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिला। सीजेपी की ओर से उसके प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने जेपी नड्डा से मुलाकात की और अपनी मांगों की सूची सौंप। सीजेपी की ओर से प्रमुख तौर पर तीन मांगें की गई है।

सीजेपी की क्या है मांग?

  • सोनम वांगचुक को छोड़ा जाए और उनकी यात्राओं पर कोई रोक ना लगाई जाए
  • धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लिया जाए या फिर उनको बर्खास्त किया जाए
  • नीट के जिन अभ्यर्थियों ने पेपर लीक के कारण आत्महत्या की है, उनके परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए

यह भी पढ़ें- ‘अहिंसक प्रदर्शन पर लाठीचार्ज क्यों…’

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि जब विरोध प्रदर्शन अहिंसक है तो लाठी चार्ज क्यों किया जा रहा है? वह लोकसभा परिसर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज को लेकर अपनी बात कह रहे थे। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर।