Rahul Gandhi Poster: देश की राजधानी दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर लगाए गए नए पोस्टरों ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इन पोस्टरों में लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को काल्पनिक सुपरहीरो ‘बैटमैन’ के रूप में दर्शाया गया है।
मुख्यालय के बाहर लगे इन पोस्टरों पर एक खास संदेश भी लिखा गया है। पोस्टर पर लिखा है, “द साइलेंट गार्जियन, ए वॉचफुल प्रोटेक्टर। एलओपी राहुल गांधी, द रियल लाइफ बैटमैन”। इसका मतलब ‘एक खामोश रखवाला, एक सतर्क संरक्षक। विपक्ष के नेता राहुल गांधी, असल जिंदगी के बैटमैन’
‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन से शुरू हुई चर्चा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बैटमैन कहे जाने की शुरुआत उनके एक सोशल मीडिया सेशन से हुई थी। राहुल गांधी ने युवाओं और छात्रों के साथ संवाद करने के लिए ‘आस्क मी एनीथिंग’ नाम से एक पहल शुरू की थी। उन्होंने युवाओं को शिक्षा छात्र विरोध, राजनीति और दर्शन जैसे विभिन्न विषयों पर सवाल पूछने का अवसर दिया था।
सोशल मीडिया पर राहुल गांधी ने दिया था मजेदार जवाब
इस संवाद के दौरान एक यूजर ने राहुल गांधी से मजाकिया अंदाज में पूछा था, “क्या आप बैटमैन हैं?” राहुल गांधी ने इस सवाल का जवाब भी बैटमैन से जुड़े सोशल मीडिया मीम्स के अंदाज में दिया। उन्होंने लिखा, “बस इतना समझ लीजिए कि किसी ने भी मुझे और बैटमैन को कभी एक साथ एक ही कमरे में नहीं देखा है।”
रिमिक्स वीडियो और पोस्ट से बढ़ा ट्रेंड
राहुल गांधी के इस जवाब के बाद कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस बातचीत के कई वीडियो क्लिप शेयर किए गए। इसके अलावा राहुल गांधी ने खुद भी बारिश में खड़े होकर अपना एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसके बैकग्राउंड में मशहूर हॉलीवुड फिल्म ‘द डार्क नाइट’ का थीम म्यूजिक बज रहा था।
सोशल मीडिया पर शुरू हुआ यह बैटमैन रेफरेंस अब दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के बाहर पोस्टरों के रूप में नजर आ रहा है। यह पोस्टर आने-जाने वाले लोगों और मीडिया के बीच उत्सुकता का केंद्र बना हुआ है।
जम्मू कश्मीर: डिप्टी सीएम के भाई के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज, ED ने की कार्रवाई
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जम्मू कश्मीर में बड़ी कार्रवाई की है। ED ने इंस्पेक्टर विजय चौधरी पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में केस किया है। विजय चौधरी जम्मू-कश्मीर के उप मुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के भाई हैं। सुरिंदर चौधरी ने ED की इस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। विजय चौधरी के खिलाफ एंटी-करप्शन ब्यूरो ने पहले अपनी इनकम के ज्ञात सोर्स से ज़्यादा संपत्ति जमा करने के आरोप में FIR दर्ज की थी और वह अभी सस्पेंड हैं। पढ़िए पूरी खबर…
