दिल्ली पुलिस ने बुधवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और INDIA ब्लॉक के अन्य सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज की। पुलिस के मुताबिक, इन सांसदों पर मंगलवार को चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान बिना अनुमति आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश करने का आरोप है।

दिल्ली पुलिस के अनुसार, INDIA ब्लॉक ने संसद भवन से चुनाव आयोग के मुख्यालय निर्वाचन सदन तक मार्च निकालने की योजना बनाई थी। पुलिस ने कहा कि इस मार्च के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं मांगी गई थी और न ही अनुमति दी गई थी।

जब प्रदर्शनकारियों को चुनाव आयोग के कार्यालय के पास रोक दिया गया तो विपक्ष के कई नेता और सांसद वहीं धरने पर बैठ गए। इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अन्य नेताओं के साथ आकाशवाणी भवन परिसर में दाखिल हो गए और वहां भी प्रदर्शन जारी रखा।

दिल्ली पुलिस का बयान

पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों से परिसर खाली करने को कहा गया। लेकिन उन्होंने कथित तौर पर ऐसा करने से इनकार कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिलने की अनुमति नहीं दी जाती, वे वहां से नहीं जाएंगे।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य प्रदर्शनकारियों को परिसर से बाहर निकालकर हिरासत में ले लिया गया।

9 घंटे बाद पुलिस ने हटाया

रात 08.00 बजे के करीब दिल्ली पुलिस आकाशवाणी केंद्र में घुसे कांग्रेसी नेताओं को हटाने की कोशिश करने लगी। पहले उन्होंने राहुल गांधी व अन्य नेताओं से स्वत: परिसर खाली करने का आग्रह किया लेकिन राहुल गांधी धरना देने की जिद पर डटे रहे। इसके दिल्ली पुलिस ने जबरन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परिसर से हटाने की कवायद शुरू की। इसे दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी भी करते रहे।

यह भी पढ़ें: ‘ये समझो बीजेपी क्यों जीतती है, कांग्रेस क्यों हारती है…’, शिवराज ने कांग्रेस को दी आत्मचिंतन की सलाह

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। विपक्षी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर कांग्रेस ने आज बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि बीजेपी, कांग्रेस पर हमलावर है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिनको जनता ने बार-बार हराया, उनको आत्मचिंतन करना चाहिए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें