कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि भारत के युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं और उनकी क्षमता विश्व में बेजोड़ है। प्रयागराज के केपी ग्राउंड में ‘छत्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, “आप भारत की शक्ति और गौरव हैं। जब मैं यह कहता हूं, तो मैं हर भारतीय नागरिक की बात कर रहा हूं।” उन्होंने आगे कहा, “आज मैं आपसे दर्द, डाटा और दौलत की बात करने आया हूं।” गांधी ने कहा कि जो मौजूदा सिस्टम है, इसी को नफरत से नहीं बल्कि प्यार से टाटा-टाटा, बाय-बाय करना है।

राहुल गांधी ने कहा कि हिंदुस्तान में 40 करोड़ युवा हैं, जो इस देश की ताकत हैं। इसलिए 21वीं सदी में देश दो चीजों के कारण आगे बढ़ सकता है। युवाओं की ताकत, युवाओं का डाटा। युवा + डाटा = 21वीं सदी की इकॉनमी। गांधी ने कहा कि आपके डाटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है और डाटा से AI बनाया जा सकता है, लेकिन AI से डाटा नहीं बनाया जा सकता।

छात्रों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि Data युवाओं का, Potential युवाओं का, लेकिन सिस्टम ने उन्हीं युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रखा है। देश के युवा पढ़ाई करते हैं, इसमें परिवारों का लाखों-करोड़ रुपया खर्च होता है। फिर सिस्टम एक सर्टिफिकेट देता है, लेकिन उससे आपको रोजगार नहीं मिलता है।

राहुल गांधी ने कहा कि 1,000 में से सिर्फ 12 लोगों को ही पक्की नौकरी मिलती है। लोगों से उनका Data छीनकर बड़ी-बड़ी कंपनियों को दे दिया जाता है। फिर आपको कहा जाता है- Reel और Content बनाइए, लेकिन आप जान लीजिए- Reel 21वीं सदी का नया नशा है। इन सबके बाद, युवाओं से कहा जाता है: Blinkit, Uber में काम करो। मजदूरी करो, Reel बनाओ, लेकिन आपको इस देश में नौकरी नहीं मिल सकती।

युवाओं को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सबसे बड़ी प्रॉब्लम क्या है, वो बताता हूं। उन्होंने कहा कि आप मेहनत करते हो, पैसा खर्च करते हो, मगर रोजगार के सारे दरवाजे हिंदुस्तान में बंद पड़े हुए हैं। एक दरवाजा खुला नहीं है। राहुल गांधी ने बताया कि वह दरवाजे कौन से हैं?

  1. Manufacturing: चीन के प्रोडक्ट 3 गुना
  2. Entrepreneurship: 90% MSMEs को लोन नहीं
  3. Sarkari Naukri: 150 अभ्यर्थियों में से 1
  4. PSU Jobs: 2014 में 14 लाख, 2024 में 7 लाख
  5. Corporate Jobs: AI 60% नौकरी कम करेगा

राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं ने अंधेरे में रोशनी जलाने का काम किया है। हिंदुस्तान के युवाओं ने डर का सामना कर, देश को बदलने का काम किया है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो मौजूदा सिस्टम है, इसे बदलना है और उसे नफरत से नहीं, बल्कि प्यार से बदलना है। इसको सिस्टम को खत्म, टाटा-टाटा, बाय-बाय करना है।

बेअंत सिंह के हत्यारे जगतार सिंह हवारा के लिए पंजाब सीएम भगवंत मान ने मांगी पैरोल, राज्यपाल को लिखा पत्र

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखकर जगतार सिंह हवारा की बीमार मां की स्वास्थ्य स्थिति का हवाला देते हुए उनकी पैरोल की मांग की है। अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से मानवीय और पारिवारिक आधार पर इस मामले पर विचार करने का आग्रह किया है। पढ़ें पूरी खबर।