Rahul Gandhi Speech News: महिला आरक्षण और नारी वंदन अधिनियम के मुद्दे पर संसद में चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर हमला बोला। राहुल ने अपने भाषण अंत में एक पहेली का जिक्र किया, जिसको लेकर सोशल मीडिाय पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।
राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि पहेली का पूरा उत्तर नंबर 16 में ही है। सब कुछ नंबर 16 में है। राहुल गांधी की यह टिप्पणी लोकसभा सीटों को बढ़ाने, निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन और महिलाओं के लिए 33% कोटा पेश करने के उद्देश्य से लाए गए प्रस्तावित संशोधनों पर चल रही तीखी बहस के दौरान आई।
राहुल गांधी ने क्या बोला?
नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कल प्रधानमंत्री की ऊर्जा कम थी। अचानक मैंने गौर किया कि कल 16 अप्रैल थी। मेरे भगवान, कितना अजीब है! नंबर: सोलह। पहेली का पूरा जवाब 16 है। अगर किसी को समझ आए, तो मुझे संदेश भेजें।
कांग्रेस ने एक्स पर किया पोस्ट
राहुल गांधी के भाषण के कुछ घंटों बाद कांग्रेस पार्टी ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें एक प्रश्नवाचक चिह्न (?) के भीतर “sixteen” लिखा हुआ था। संसद के बाहर पत्रकारों द्वारा पहेली समझाने के लिए पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा, “यह एक पहेली है, मैं इसका जवाब इतनी आसानी से नहीं बताऊंगा। अगर मुझे समाधान मिल गया, तो मैं आपको बताऊंगा कि यही वह जवाब है।”
बता दें कि जब कांग्रेस नेता बोल रहे थे, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में मौजूद नहीं थे। बता दें कि लोकसभा में राहुल गांधी के संबोधन के दौरान काफी हंगामा हुआ था। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी की बातों पर आपत्ति जताई है।
‘भारत के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश’, लोकसभा में बोले नेता विपक्ष राहुल गांधी
संसद में तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा हो रही है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि सच यह है कि यह महिला आरक्षण बिल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि परिसीमन बिल से महिला सशक्तिकरण नहीं हो सकता है। राहुल गांधी ने 2023 में पास हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र किया और कहा कि आप उसे फिर से लाइए और हम पास करेंगे। पढ़िए पूरी खबर…
