कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के एजुकेशन सिस्टम को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए हमला बोला है।
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह खुद को विश्वगुरु बताते हैं और उनकी सरकार एक भी परीक्षा ठीक से आयोजित नहीं कर पा रही।
पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “NEET, CBSE, SSC और आज CUET, चार परीक्षाएं, एक करोड़ छात्र। इनमें से एक भी परीक्षा ईमानदारी से आयोजित नहीं की जा सकी।”
आगे लिखा, दावे “विश्वगुरु” के, मगर देश में एक परीक्षा नहीं करवा सकते। मोदी जी ने पूरी शिक्षा व्यवस्था तबाह कर दी है। जिस पीढ़ी का भविष्य आप बर्बाद कर रहे हैं, वही पीढ़ी आपका हिसाब करेगी।”
अरविंद केजरीवाल ने भी बोला हमला
इस मुद्दे पर आप के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पीएम मोदी को घेरा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि देश को एक पढ़े-लिखे प्रधानमंत्री की जरूरत है। केजरीवाल ने दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी के पोस्ट को रीपोस्ट किया, जिसमें आतिशी ने एक CUET परीक्षा केंद्र के काम न करने की जानकारी दी थी। केजरीवाल ने अपने पोस्ट में लिखा, “देश को एक शिक्षित प्रधानमंत्री की आवश्यकता है।”
CUET का क्या है विवाद?
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 की शनिवार यानी 30 मई को दूसरी पाली में होने वाली परीक्षा होनी थी लेकिन परीक्षा शुरू होने के थोड़ी देर पहले एनटीए ने परीक्षा में एक घंटा देरी होनी की जानकारी दी। जिससे छात्र परेशान हो गए। हालांकि एनटीए ने इस देरी की सफाई पेश की और कहा कि कुछ केंद्रों पर तकनीकी गड़बड़ी की समस्या सामने आई है ऐसे में छात्रों को सूचित किया जा रहा है कि जो परीक्षा 3 बजे शुरू होना था वह अब 4 बजे शुरू होगी।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने ऑटो ड्राइवरों के साथ जमीन पर बैठकर खाई दाल-रोटी और खास ‘सब्जी’, यूनिफॉर्म पहनकर ली सेल्फी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को दिल्ली के बंगाली मार्केट क्षेत्र के टोडरमल पार्क इलाके में ऑटो रिक्शा ड्राइवरों के एक ग्रुप से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि वे संसद में उनकी समस्याओं को उठाएंगे। उन्होंने चालकों के साथ भोजन किया और बढ़ती महंगाई के बीच आजीविका चलाने में आ रही दिक्कतों के बारे में उनकी बातें सुनीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
