कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती देने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि वह (राहुल गांधी) किसे बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं? क्या वह भारत के लोगों को मूर्ख समझते हैं?

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा, “भारत की इंटेलिजेंस पूरी दुनिया में जानी जाती है।

‘अमित शाह का चैलेंज स्वीकार करें राहुल गांधी’

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें गृह मंत्री अमित शाह का चैलेंज स्वीकार करना चाहिए और संसद का विशेष सत्र बुलाने के लिए तारीख तय करनी चाहिए। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को ओपन चैलेंज दिया। अब राहुल गांधी को आगे बढ़कर इसे स्वीकार करना चाहिए और संसद का विशेष सत्र बुलाने की तारीख तय करनी चाहिए।

‘संसद में बैठते हैं पीएम तो बहस करें’

गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि संसद विपक्ष के नेता के लिए सवाल उठाने और प्रधानमंत्री के साथ बहस करने का सही मंच है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “संसदीय सिस्टम में अगर LOP है, अगर नहीं है, तो इस्तीफा दें। फिर हम आगे बात करेंगे। अगर LOP है, तो LOP के लिए जगह है संसद। प्रधानमंत्री संसद में बैठते हैं। बहस करें।”

‘सुप्रीम कोर्ट को क्यों नहीं दिए सबूत’

केंद्रीय मंत्री ने इस दौरान राहुल गांधी पर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) समेत चुनावी प्रोसेस से जुड़े अपने आरोपों के जरिए देश को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस नेता द्वारा पेश किए गए सबूतों पर सवाल उठाते हुए सिंह ने पूछा कि गांधी ने इसे चुनाव आयोग या सुप्रीम कोर्ट को क्यों नहीं सौंपा।

‘राहुल गांधी तो खुद बेल पर हैं’

गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर उनके उस बयान के लिए भी निशाना साधा जिसमें उन्होंने कहा था कि चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जेल भेजा जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “राहुल गांधी कहते हैं कि ज्ञानेश जेल जाएंगे। मोदी को जेल भेजा जाएगा। अमित शाह को जेल भेजा जाएगा। वह खुद बेल पर हैं।”

यह भी पढ़ें: पंकज चौधरी और सपा प्रमुख में जुबानी जंग, BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- रणछोड़ अखिलेश, SP चीफ ने दिया ये जवाब

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने के दिन जैसे-जैसे कम होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे नेताओं की जुबानी जंग भी तीखी होती जा रही है। इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान के बाद सियासी चर्चा तेज हो गई है। चर्चा यह कि आखिर अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव क्यों नहीं लड़ना चाहते हैं। लेकिन अखिलेश यादव के इस बयान को लेकर भाजपा हमलावर हो गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर…