कांग्रेस की अगुवाई में इंडिया गठबंधन ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली में ‘जन महाभियोग’ कार्यक्रम आयोजित की। इसमें विपक्ष के कई नेता और आरटीआई कार्यकर्ता समेत कई सामाजिक संगठन शामिल हुए। इस दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव एक अवैध चुनाव है।
साथ ही उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को भी निशाना बनाया। साथ ही कहा कि उनका पहला टारगेट ज्ञानेश कुमार है।
2024 का लोकसभा चुनाव अवैध चुनाव- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, “चुनाव आयोग खुद कह रहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एक अवैध चुनाव है, और जो लोग लोकसभा में पहुंचे हैं यानी बीजेपी के लोग वे अवैध तरीके से पहुंचे हैं। मैं बस एक छोटी सी बात कहना चाहता हूँ। 13.3 करोड़ मतदाताओं के नाम हटा दिए गए यानी हर सात भारतीयों में से एक। इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि भारत के 15 प्रतिशत मतदाताओं के नाम हटा दिए गए।
आगे कहा, “पिछले लोकसभा चुनाव में, इन मतदाताओं ने कथित तौर पर वोट डाला था। विपक्ष और चुनाव जीतने वालों के बीच वोटों का अंतर 3 प्रतिशत था। यानी, चुनाव 3 प्रतिशत वोटों के अंतर से जीता गया था, और अब चुनाव आयोग खुद कह रहा है कि इनमें से 15 फीसदी मतदाताओं को वोट नहीं डालना चाहिए था। इसका मतलब यह है कि चुनाव आयोग खुद मान रहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एक अवैध चुनाव है, और जो लोग लोकसभा में पहुंचे हैं यानी बीजेपी के लोग वे अवैध तरीके से पहुंचे हैं।”
हमारे लिए हर संस्था के दरवाजे बंद हैं- राहुल गांधी
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने कह, “यह कितनी अजीब बात है कि CEC के खिलाफ महाभियोग पर चर्चा करने के लिए पूरे विपक्ष को बगीचे में बैठना पड़ रहा है। हमारे पास कोई और विकल्प नहीं है, हमारे लिए हर संस्था के दरवाजे बंद हैं। लेकिन ज्ञानेंद्र कुमार CEC के पद पर नहीं टिक पाएंगे; अगर हमारे खुलासे के बाद भी BJP उन्हें बनाए रखने पर अड़ी रहती है, तो हमें समझ आ जाएगा कि उनका खेल क्या है।”
राहुल गांधी ने भाजपा पर धांधली का आरोप लगाते हुए कहा, “बीजेपी भले ही चुनावों में धांधली करती रहे, लेकिन भारत की जनता और विपक्ष के सदस्य इसे न तो माफ करेंगे और न ही भूलेंगे।”
अधिकारियों को दी चेतावनी
इस दौरान राहुल ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, “हालात बदल रहे हैं, इस मैदान में एक नया राजनीतिक हथियार आ गया है जो आपको बुरी तरह नुकसान पहुंचाएगा। मैं ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने (महाभियोग) के प्रस्ताव का पूरा समर्थन करता हूं; उन पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए और उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए।”
यह भी पढ़ें: ‘असली संसद चलने न देना इंडी गठबंधन का मूल काम…’, कांग्रेस के मॉक पार्लियामेंट को भाजपा ने बताया मजाक
भाजपा ने शनिवार को कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट को मजाक बताया है। उन्होंने कहा कि असली पार्लियामेंट यानी संसद में वे बस हंगामा करते हैं और उसे चलने नहीं देते। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
