लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे जिले में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में पहुंचे। उनके इस कार्यक्रम में केवल सिर्फ लड़कियां शामिल हुईं। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने कहा कि देश की लड़कियों को आजाद होना जरूरी है। उन्होंने लड़कियों पर हो रही हिंसा पर भी की। साथ ही उन्होंने कहा कि लड़कियों को पिता, पति और बेटों के साथ एक अदृश्य डोर से बांध दिया गया है, लेकिन उनकी पहचान इन रिश्तों से तय नहीं होती।

राहुल गांधी ने कार्यक्रम में कई छात्राओं से बात की, जिसमें छात्राओं ने बताया कि उन्हें समाज में छेड़छाड़, असमानता जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

‘भारत की सबसे बड़ी ताकत 70 करोड़ महिलाएं’

राहुल गांधी ने कार्यक्रम में कहा, “देश की सबसे बड़ी ताकत क्या है? कोई कहेगा इकोनॉमी, कोई कहेगा सेना, कोई कहेगा मेडिकल सिस्टम और कहेगा हमारे लोग, लेकिन मैं पूरी तरह स्पष्ट हूं कि भारत की सबसे बड़ी ताकत हमारे देश की 70 करोड़ महिलाएं हैं। कुछ कहेंगे कि ऐसे कैसे? महिलाएं अपने स्वभाव से अधिक सेंसटिव हैं, अधिक सज्जन हैं, अधिक कंपेसिनेट हैं और पुरुषों की अपेक्षा अधिक फॉरवर्ड हैं।”

राहुल गांधी मनुस्मृति की भी बात की

राहुल गांधी ने इस दौरान मनु स्मृति पर बात की और कहा उसमें कहा कि महिलाओं पर गलत व्याख्या की गई है। मनुस्मृति कहती है कि महिला को कभी भी स्वतंत्र नहीं होना चाहिए। लेकिन मेरा मानना ​​है कि इस देश की सबसे बड़ी ताकत यह है कि हमारी महिलाएँ स्वतंत्र हों, अपने लिए खड़ी हों और खुद पर विश्वास रखें। पिता, भाई, पति या बेटे के साथ आपके रिश्ते हो सकते हैं, लेकिन आप उनकी संपत्ति नहीं हैं। आप अपनी खुद की हैं।

दिल्ली में महिला पहलवानों को मुद्दा गूंजा

एक छात्रा ने बताया कि वह साइकिल से अकेले कॉलेज आती-जाती है लेकिन उसने अब रिएक्ट करना छोड़ दिया है क्योंकि जब दिल्ली में महिला पहलवानों ने छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठाई तो उनके गुनहगारों को छोड़ दिया गया तो मैं तो एक साधारण घर आती हूं।

राहुल गांधी के इस कार्यक्रम नेहा राठौर भी पहुंची और उन्होंने महिलाओं के बेइज्जती पर बात की और उन्होंने कहा कि वह सरकार का कई मुद्दों पर मुखर होकर विरोध करती हैं तो उन पर पुलिस एफआईआर की जाती है।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले पुणे में बवाल, ABVP-NSUI भिड़े; युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दौरे से ठीक पहले शुक्रवार रात को पुणे के इंजीनियरिंग कॉलेज (सीओईपी) के हॉस्टल परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। शनिवार को पुणे पुलिस ने युवा कांग्रेस के 50 से 60 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें