Rahul Gandhi Dual Citizenship Case: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता से जुड़े मामले में मुश्किलें बढ़ गई हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश आदेश दिया है। हाईकोर्ट की बेंच ने शुक्रवार को सुनवाई के बाद उनके खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कहा है कि राज्य सरकार या तो ख़ुद जांच करे या सेंट्रल एजेंसी को रेफर करके जांच कराए लेकिन ये आरोप जांच का विषय है। यह मामला रायबरेली ट्रायल कोर्ट से ख़ारिज होने के बाद हाईकोर्ट पहुंचा था।
कर्नाटक के BJP कार्यकर्ता ने लगाए हैं आरोप
हाई कोर्ट ने यह आदेश कर्नाटक बीजेपी के कार्यकर्ता एस विग्नेश शिशिर की याचिका पर दिया। उन्होंने राहुल गांधी पर ब्रिटिश नागरिकता लेने का आरोप लगाया था। कोर्ट ने निचली अदालत के आदेश को खारिज करते हुए कहा कि मजिस्ट्रेट को लगाए गए आरोपों की सत्यता पर टिप्पणी करने की आवश्यकता नहीं थी।
आरोप यह है कि राहुल गांधी के पास दोहरी नागरिकता है, मतलब यह कि वो एक तरफ भारतीय नागरिक हैं, और दूसरी तरफ ब्रिटिश नागरिक भी हैं। भारत का कानून कहता है कि एक व्यक्ति के पास सिर्फ एक देश की नागरिकता हो सकती है। अगर किसी के पास दोहरी नागरिकता है, तो वो भारत में चुनाव नहीं लड़ सकता और न ही सांसद बन सकता है।
रायबरेली से चुनाव जीतने पर उठा सवाल
2024 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी रायबरेली सीट से सांसद चुने गए थे। इसके बाद विग्नेश शिशिर ने कोर्ट में याचिका लगाई कि अगर राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता है, तो उनका सांसद बनना गैरकानूनी है।
हाईकोर्ट ने क्या कहा?
जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की बेंच ने याचिका सुनी और FIR दर्ज करने का आदेश दे दिया। कोर्ट ने रायबरेली थाने को निर्देश दिया कि वो राहुल गांधी के खिलाफ केस दर्ज करे। इसके अलावा कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की यह मांग भी मान ली कि इस मामले की जांच CBI को सौंपी जाए।
‘भारत के चुनावी नक्शे को बदलने की कोशिश’, लोकसभा में बोले नेता विपक्ष राहुल गांधी
संसद में तीन दिन के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक पर चर्चा हो रही है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि सच यह है कि यह महिला आरक्षण बिल ही नहीं है। उन्होंने कहा कि परिसीमन बिल से महिला सशक्तिकरण नहीं हो सकता है। राहुल गांधी ने 2023 में पास हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का जिक्र किया और कहा कि आप उसे फिर से लाइए और हम पास करेंगे। पढ़िए पूरी खबर…
