दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने 3000 से अधिक लोगों को हिरासत में ले लिया है। इनमें सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका का भी नाम शामिल है।
इसके अलावा कई राजनेता भी हिरासत में लिए गए हैं, इनमें अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी समेत कई नेता शामिल हैं। इसे लेकर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और संघ के खिलाफ हमला बोला है।
इनकी हर चाल से वाकिफ हूं- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा, “मैं नरेंद्र मोदी, संघ और इनसे जुड़े लोगों के खिलाफ एक दशक से भी अधिक समय से लड़ रहा हूं। मैं अपने विरोधियों को उतनी अच्छी तरह समझता हूं, जितना कोई भी अपने प्रतिद्वंदी को समझता है। मैं इन्हें भीतर तक जानता हूं, इनकी हर चाल से वाकिफ हूं।”
‘इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान है- कायरता’
आगे लिखा, “इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान है- कायरता। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार, अजीत डोभाल- इस कहानी के खलनायक अब धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं। इनके चारों तरफ से दायरा सिमट रहा है। जो करना है, कर लीजिए। जितनी पुलिस बुलानी है, बुला लीजिए- 10 हजार, 20 हजार, 50 हजार, जितनी चाहें बुला लीजिए।”
हम पीछे हटने वाले नहीं हैं- नेता प्रतिपक्ष
आगे लिखा, “सारे नेताओं को गिरफ्तार कर लीजिए। सारे युवाओं को गिरफ्तार कर लीजिए। हम सबको गिरफ्तार कर लीजिए।” केंद्र से कहा, “घबराइये मत- हम आपको चारों तरफ से घेर रहे हैं और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं। मेरी बात याद रखिए- हमें जो जानकारी चाहिए, वह हमारे पास पहले से है।”
आगे लिखा, “हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे। हम हिंदुस्तान की जनता की आवाज की रक्षा करेंगे और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पिछले 10-15 सालों में हिंदुस्तान के साथ जो हुआ है, वह दोबारा कभी किसी भी सूरत में न हो।”
आगे युवाओं से कहा, “हिंदुस्तान के युवाओं, मुझे आप पर गर्व है। अपना विरोध जारी रखिए। हम आपके साथ खड़े हैं। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस सरकार और हमारे संविधान पर हमला करने वालों को शिकस्त मिले।”
यह भी पढ़ें: पहले राहुल गांधी के साथ लंच, फिर PM मोदी के साथ मेट्रो राइड… सीएम विजय के दो सियासी संदेश
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी शनिवार को चेन्नई दौरे पर हैं और वह छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होंगे। हालांकि इस कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के साथ लंच में शामिल हुए। राहुल गांधी दोपहर करीब 12.30 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे और विजय के नीलांकरई घर गए, जहां दोनों नेताओं का दोपहर 1.30 बजे लंच पर मिलना तय था। शाम 5 बजे राहुल गांधी आइलैंड ग्राउंड्स में छात्रों की गूंज को संबोधित करेंगे। यह इवेंट परीक्षाओं, पढ़ाई के खर्च, बेरोजगारी और युवाओं की दूसरी चिंताओं पर केंद्रित होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
