Raghav Chadha News: आम आदमी पार्टी को अब तक का सबसे बड़ा झटका देने वाले राघव चड्ढा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। इसी बीच, अब कांग्रेस पार्टी के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने आप और भगवंत मान पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर भगवंत मान मुख्यमंत्री नहीं होते, तो वह दूसरी शादी नहीं कर पाते।
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कांग्रेस सांसद ने कहा, “राघव चड्ढा तो अभी यंग था, अगर वो नहीं मिलती तो कोई और मिल जाती। इतने बड़े घर की ना मिलती तो कोई और मिल जाती। इसका मतलब है कि हमारी शादी गलत टाइम में हुई।”
सौरभ भारद्वाज ने कसा था तंज
बता दें कि इससे एक दिन पहले आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा था अगर राघव चड्ढा सांसद नहीं होते तो उनकी शादी भी नहीं होती। उन्होंने कहा था, “अगर कोई कर्मचारी कंपनी छोड़ता है, तो वह तीन महीने का नोटिस पीरियड पूरा करता है ताकि उसने उस कंपनी से जो कुछ भी सीखा है, उसे ठीक से लागू किया जा सके।”
भारद्वाज ने कहा, “अगर आज आपकी शादी हुई है, तो यह इसलिए है क्योंकि पार्टी ने आपको सांसद बनाया है। वरना कोई आपसे पूछता भी नहीं।” राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने सितंबर 2023 में उदयपुर के ताज लेक पैलेस में एक निजी समारोह में शादी की। उनकी शादी में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल हुए थे।
राज्यसभा के सभापति ने विलय को दी थी मंजूरी
पिछले हफ्ते ही आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने आप छोड़ते हुए बीजेपी में विलय का ऐलान किया था, जिसे राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन द्वारा स्वीकार भी कर लिया गया है। इनमें राघव चड्ढा से लेकर स्वाति मालीवाल, विक्रम साहनी, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप पाठक और राजिंदर गुप्ता का नाम शामिल है।
राघव चड्ढा को पहले ही दिन मिला पहला सबक
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में राघव चड्ढा ने भाजपा की सदस्यता ली थी। जब राघव चड्ढा नितिन नवीन से मिले तो वह उन्हें बार-बार ‘नितिन नवीन जी’ कहकर संबोधित कर रहे थे। इस बीच भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग भी वहां पर खड़े थे। उन्होंने इस दौरान राघव चड्ढा को पहले ही दिन पार्टी की संस्कृति की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर…
