पंजाब में बीते दिन कुछ ही घंटों के अंतराल पर दो बम ब्लास्ट हुए एक जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास और दूसरा अमृतसर के बीएसएफ हेडक्वार्टर के पास। हालांकि दोनों धमाके में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लेकिन पंजाब पुलिस और केंद्रीय जांच एजेंसियों ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
इन धमाकों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर साजिश का आरोप लगाया, जिस पर भाजपा नेता राघव चड्ढा ने पलटवार किया है।
पंजाब की अमन और शांति के साथ खिलवाड़- राघव
बीजेपी नेता राघव चड्ढा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “बीते कुछ घंटों में पंजाब दो बम ब्लास्ट हुए हैं एक जालंधर और दूसरा अमृतसर। हम इसकी निंदा करते हैं। स्थिति चिंताजनक है ये बम ब्लास्ट पंजाब की अमन और शांति के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश है।
पाकिस्तान के ISI के गोद में जाकर बैठना पड़ रहा- राघव चड्ढा
आगे उन्होंने कहा, “पंजाब के डीजीपी मौके पर पहुंचे और शुरूआती जांच में यह पाया कि इस घटना के पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का हाथ है। दूसरी पंजाब के सीएम बयान दे रहे हैं कि इस वारदात के पीछे पाकिस्तान के ISI का हाथ नहीं है बल्कि भारतीय जनता पार्टी का हाथ है। उन्होंने इस मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल पूछा कि पंजाब के सीएम पाकिस्तान के ISI को क्यों क्लीन चिट देना चाहते हैं और क्या भाजपा से उनकी इतनी दुश्मनी हो गई है कि उन्हें पाकिस्तान के ISI के गोद में जाकर बैठना पड़ रहा है।”
आगे उन्होंने सीएम के बयान को शर्मनाक बताया और कहा,”उनका बयान बेहद चिंतानीय है इसे गंभीरता से लेना चाहिए और उनकी ऐसी क्या मजबूरी है कि उन्हें ऐसे बयान देने पड़ रहे हैं।”
भगवंत मान ने क्या लगाए आरोप?
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये धमाके भाजपा की साजिश हैं, मैं उनसे कहना चाहता हूं कि ऐसी हरकतें बंद करें।
भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के कहने पर दिया बयान- भाजपा
इस बयान पर भाजपा ने प्रेस कांफ्रेस कर पंजाब सीएम के बयान की निंदा की और दावा किया अरविंद केजरीवाल के कहने पर उन्होंने यह बयान दिया है। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “पंजाब के अमृतसर और जालंधर में हुए ब्लास्ट के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान जी ने जो बयान दिया है वह बहुत ही निंदनीय है। यह बयान उन्होंने राजनीतिक फायदे के लिए अरविंद केजरीवाल के इशारे पर दिया है।”
भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा, “भगवंत मान का बिना ठोस जांच के हम पर आरोप लगाना, बेहद गैर-जिम्मेदाराना बयान है। जबकि पंजाब के डीजीपी ने अपनी प्रारंभिक जांच में आईएसआई की भूमिका की आशंका जताई है। लेकिन केजरीवाल के कहने पर आम आदमी पार्टी ने जो यह बयान दिया है। ये देश को तोड़ने वाला है, ये बहुत ही संवेदनहीन और निंदनीय है। ये इंडी गठबंधन के कुंठा की पराकाष्ठा है।”
आगे उन्होंने कहा, “आज मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि इंडी गठबंधन का ये जो रवैया है, अब ज्यादा दिन तक चलने वाला नहीं है। इंडी गठबंधन पूरी तरह खत्म होने वाला है। जनता देख रही है और वह इसका कड़ा जवाब भी देगी।”
यह भी पढ़ें: जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर स्कूटी में धमाका, पुलिस बोली- आग लगी
पंजाब के जालंधर जिले में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर चौक के पास मंगलवार को देर शाम एक स्कूटी में तेज धमाका हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। स्कूटी पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
