Raghav Chadha News: कभी अरविंद केजरीवाल के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में गिने जाने वाले और पार्टी के ‘पोस्टर बॉय’ माने जाने वाले सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। इसके बाद आप सांसद चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने राज्यसभा में उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों का जिक्र है।
आप सांसद राघव चड्ढा इस वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं, “इस देश का मिडिल क्लास कमर तोड़ मेहनत करता है, लेकिन इस मेहनत के बाद भी मिडिल क्लास गरीब ही हो रहा अमीर नहीं। जितने डेटा का पैसा हमसे लिया जाता है, उतना डेटा हमें यूज करने दिया जाए। वो एक्सपायर ना हो, ये हमारे मेहनत के पैसे से खरीदा गया डेटा है।”
राघव चड्ढा ने वीडियो में क्या-क्या कहा?
राघव चड्ढा ने आगे इस वीडियो में कहा, “मैं मोबाइल यूजर्स की तरफ से दो मुद्दे उठाना चाहता हूं। पहली समस्या है कि आउटगोइंग के बाद इनकमिंग का भी बंद होना। दूसरी समस्या है कि टेलीकॉम ऑपरेटर का 28 दिन का रिचार्ज। इस जीवन में दो ही चीजें निश्चित हैं, मृत्यु और टैक्स। भारत में हमने देखा कि कैसे पेपर लीक हुआ और कैसे बच्चों का भविष्य आज अंधकार की कगार पर खड़ा रहा। वायु प्रदूषण का सारा दोष किसानों पर मढ़ा जाता है।”
राघव चड्ढा ने कहा, “आज मैं किसान की आवाज उठाना चाहता हूं। सरकार से मांग करता हूं कि लाइफ इंश्योरेंस और हेल्थ इंश्योरेंस पर हम कम से कम जीएसटी ना लगाए। ये कोई भी लग्जरी प्रोडक्ट नहीं है। एयरपोर्ट पर खाना इतना महंगा है क्या इस पर कोई रेगुलेशन नहीं होता है। जोमेटो और स्वीगी के डिलीवरी ब्यॉज का दर्द सदन में रखना चाहता हूं।”
आप ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाया
आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा में सांसद राघव चड्ढा को पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है। उनकी जगह पंजाब के अशोक मित्तल को नियुक्त किया जा रहा है। इसकी सूचना राज्यसभा सचिवालय को एक आधिकारिक पत्र के माध्यम से दे दी गई है। राज्यसभा में प्रवेश करने वाले सबसे युवा सांसद चड्ढा (37) सदन में मोबाइल डेटा से लेकर पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे कई मुद्दों पर मुखर रहे हैं। हालांकि, खबरों के अनुसार, राघव की पार्टी प्रमुख घटनाक्रमों पर उनकी चुप्पी और बैठकों में नियमित रूप से अनुपस्थित रहने से निराश थी। राघव चड्ढा को 2023 में डिप्टी लीडर नियुक्त किया गया था। अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने न केवल उनका पद रद्द किया है, बल्कि आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सचिवालय से उन्हें बोलने का समय न देने का भी अनुरोध किया है।
वो घटनाक्रम जिनसे राघव चड्ढा और AAP के बीच बनीं दूरियां
पिछले कई महीनों से इस तरह के घटनाक्रम सामने आ रहे थे। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि राघव चड्ढा और और आम आदमी पार्टी के मनमुटाव चल रहा है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण फरवरी के अंतिम सप्ताह में देखने को मिला था। जब ट्रायल कोर्ट ने दिल्ली के कथित शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं को दोषमुक्त कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…
