गुरुवार (2 अप्रैल 2026) को आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को राज्य सभा के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया। आप ने एक पत्र लिखकर राज्य सभा सचिवालय से कहा कि राघव की जगह अशोक मित्तल को उच्च सदन का उप नेता बनाया जाए। राघव चड्ढा को साल 2023 में सजंय सिंह की जगह सदन का डिप्टी लीडर बनाया गया था। आम आदमी पार्टी के इस एक्शन के बाद राघव चड्ढा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

‘आप’ की तरफ से भी लगातार पलटवार किए जा रहे हैं। राघव चड्ढा चर्चा में हैं और आज हम आपको बता रहे हैं कि उनकी नेट वर्थ, धन-दौलत और प्रॉपर्टी की सारी डिटेल…

राघव चड्ढा की नेट वर्थ

राज्य सभा में दिए गए उनके चुनावी हलफनामे के मुताबिक, राघव चड्ढा की नेट वर्थ करीब 36 लाख रुपये के आसपास है। Myneta.info के मुताबिक, राघव चड्ढा के अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में करीब 15 लाख रुपये जमा हैं। बॉन्ड्स, डिबेंचर्स और शेयर कंपनियों में उन्होंने कुल 6 लाख रुपये से ज्यादा का निवेश किया है। उनके नाम पर एक LIC पॉलिसी भी है जिसकी वैल्यू 52 हजार रुपये से ज्यादा है।

सबसे युवा राज्य सभा सांसद में से एक राघव के पास एक मारुति स्विफ्ट डिज़ायर कार भी है जिसकी वैल्यू 1,32,000 रुपये बताई गई थी। चुनावी हलफनामे में राघव चड्ढा ने कुल 90 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी होने की जानकारी दी। मौजूदा गोल्ड रेट के हिसाब से देखें तो इनकी कुल वैल्यू 13-14 लाख रुपये के आसपास है। राघव चड्ढा के पास किसी तरह की कोई प्रॉपर्टी नहीं है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स में राघव चड्ढा की नेट वर्थ 50 लाख रुपये बताई गई है। उनके पास दिल्ली में एक घर होने की भी जानकारी दी गई है। बता दें कि उनकी शादी जानी-मानी बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से हुई है।

परिणीति चोपड़ा की नेट वर्थ

सफल फिल्मी करियर के चलते परिणीति चोपड़ा ने खूब धन-दौलत कमाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति की नेट वर्थ करीब 74 करोड़ रुपये है।

उनके पास मुंबई के बांद्रा मे एक आलीशान घर है जिसकी कीमत करीब 22 करोड़ के आसपास है। इसके अलावा उनके पास शानदार कार कलेक्शन भी है। उनके पास 1.30 करोड़ रुपये की वैल्यू वाली Range Rover Vogue, 43.19 लाख रुपये वाली Audi Q4 और 69.27 लाख रुपये की कीमत वाली Audi Q7 जैसी महंगी कारें हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब में ‘दखल’, अहम मौकों पर गायब… केजरीवाल के ‘करीबी’ राघव चड्ढा से क्यों उठा AAP का भरोसा?

AAP के अंदरूनी सूत्रों ने बताया कि राज्यसभा सचिवालय को पार्टी के कम्युनिकेशन में राघव चड्ढा का ज़िक्र नहीं था, बस अशोक मित्तल को डिप्टी लीडर बनाने की मांग की गई थी। पढ़ें पूरी खबर…