Raghav Chadha Left AAP: आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है क्योंकि पार्टी का बड़ा चेहरा रहे राघव चड्ढा ने अपने राज्यसभा के 6 साथियों के साथ AAP छोड़ दी है। राघव के साथ आप छोड़ने वाले साथियों में संदीप पाठक, अशोक मित्तल, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल, हरभजन सिंह और राजिंदर गुप्ता का नाम भी है।

दरअसल, शुक्रवार को राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उनके साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक भी थे। इस दौरान ही उन्होंने राघव चड्ढा ने ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी छोड़ रहे हैं, और वे सभी बीजेपी में जाएंगे। राघव और उनके साथियों ने उस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है।

राघव चड्ढा का दावा – दो तिहाई सांसद हमारे साथ

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव चड्ढा ने कहा, “राज्यसभा में AAP के 10 सांसद हैं, जिनमें से दो तिहाई से अधिक इस मामले में हमारे साथ हैं। उन्होंने हस्ताक्षर किए हैं और आज सुबह हमने हस्ताक्षरित पत्र और दस्तावेज राज्यसभा अध्यक्ष को सौंप दिए हैं। उनमें से तीन आपके सामने उपस्थित हैं। हमारे अलावा, हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी सांसद हैं।”

राघव चड्ढा ने कहा, “हमने फैसला किया है कि हम, राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए भाजपा में विलय कर लेंगे।” राघव चड्ढा ने कहा, “AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है। अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फ़ायदे के लिए काम करती है।”

गलत पार्टी में सही आदमी- राघव

राघव चड्ढा ने कहा, “पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं। इसलिए, आज हम यह ऐलान करते हैं कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं।” राघव चड्ढा ने यह ऐलान भी किया है कि वे अपने सभी 6 सांसद साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। खबरें ये भी हैं कि राघव थोड़ी ही देर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात करेंगे।

राज्यसभा में सिकुड़ गई AAP

बता दें कि आम आदमी पार्टी के पास राज्यसभा में कुल 10 सांसद थे। इनमें से 7 पंजाब से और तीन 3 से थे। शुक्रवार को राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने 7 सांसदों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान किया तो अब राज्यसभा में आम आदमी पार्टी सिकुड़ गई है।

AAP के 7 राज्यसभा सांसदों ने छोड़ी पार्टी, अब आगे क्या?

aap | raghav chadha | aap
बीजेपी में शामिल हुए बीजेपी का सात सांसद (Image Source- PTI)

आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के 10 में से 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने कहा कि वह दो-तिहाई सांसदों के साथ भाजपा में शामिल हो रहे हैं। चड्ढा ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। पढ़िए पूरी खबर…