पिछले करीब एक हफ्ते से राघव चड्ढा सुर्खियों में बने हुए हैं। राघव समेत कुल 7 राज्यसभा सांसद 24 अप्रैल को आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए। राघव चड्ढा के बीजेपी में जाने को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जहां कुछ लोग राघव चड्ढा के बीजेपी में जाने के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कुछ लोग उनसे नाराज़ भी हैं। अब नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने राघव चड्ढा के बीजेपी ज्वॉइन करने पर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
‘प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा को बचाया’
‘टॉप सीक्रेट’ के एक पॉडकास्ट में नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा को बचाया और उनकी वजह से ही वह बीजेपी में शामिल हुए। नवजोत ने आगे कहा, ”प्रियंका चोपड़ो को पता चला कि ये लोग राघव के पीछे पड़ गए हैं। अब राघव पर ईडी होगी। परिणीति के कारण प्रियंका चोपड़ा ने राघव चड्ढा को बचाया है।”
नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने यह भी बताया कि उन्हें यह पहले से आइडिया हो गया था कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी से निकलने वाले हैं। पार्टी को लगने लगा था कि राघव चड्ढा हमारे लिए नहीं बोल रहा है। राघव को लगा कि ये मरे पीछे पड़ गए हैं तो वो लड़ाई में पड़ गए। नवजोत कौर सिद्धू ने आगे कहा कि हर बंदा जो खामोश होता है वो पार्टी होता है (उस चीज में शामिल होता है)।
नवजोत ने दावा किया कि केजरावाल के साथ इनके मतभेद हो रहे हैं, यह पता चल गया था कि अब इन पर ईडी का छापा पड़ने वाला है, तभी ये एक ही जगह भाग जाते हैं। केंद्र के साथ एक ही हथियार है।
उन्होंने कहा, ”राघव चड्ढा आज साढ़े चार साल बाद जो बोल रहे हैं, उस पर उन्हें डेढ़ साल बाद ही बोलना चाहिए था। कुछ गलत है तो तभी बोलो, तब तो आप मलाई खा गए।”
आपको बता दें कि नवजोत कौर सिद्धू के इस बयान पर राघव चड्ढा, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा में से किसी की भी प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: AAP छोड़ BJP में शामिल होने के बाद 23 लाख इंस्टाग्राम फॉलोवर ने किया राघव को अनफॉलो
राघव चड्ढा के पार्टी बदलने के 24 घंटे के अंदर, उनके फॉलोअर्स में कथित तौर पर लगभग एक मिलियन की गिरावट आई, जो शुक्रवार को 14.6 मिलियन से घटकर शनिवार दोपहर तक 13.3 मिलियन हो गए। यह गिरावट सोमवार, 27 अप्रैल तक जारी है और उनके फॉलोवर्स गिरकर 12.3 मिलियन हो गए। कुल मिलाकर उनके 2.3 मिलियन फॉलोवर कम हो गए। पढ़ें पूरी खबर…
