Raghav Chadha Attacked AAP: आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आप पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी डर नहीं बल्कि बढ़ती घृणा के चलते AAP छोड़ी है। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए राघव और अन्य आप सांसदों पर दबाव बनाया था, जिसके चलते राघव चड्ढा ने पार्टी छोड़ दी।

दरअसल, राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के उन दावों का खंडन किया कि जिसमें कहा गया था कि आप के नेता दबाव में आकर पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, “जो लोग कह रहे हैं कि हमने डर के मारे पार्टी छोड़ी, हमने डर के मारे नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी से निराश होकर पार्टी छोड़ी। हम आम आदमी पार्टी से पूरी तरह से तंग आ चुके थे।”

AAP से कोई नहीं जुड़ना चाहता – राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने दावा किया कि जिस पार्टी को बनाने में उन्होंने कभी मदद की थी, उसमें अब “ईमानदार, मेहनती” सदस्यों के लिए कोई जगह नहीं बची है। उन्होंने कहा, “हर सच्चा देशभक्त जिसने अपने खून-पसीने से आम आदमी पार्टी को सींचा है, या तो पार्टी छोड़ चुका है या छोड़ रहा है।”

राघव चड्ढा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अब एक गलत रास्ते पर चल रही है जिससे कोई भी जुड़ना नहीं चाहता। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नेतृत्व अपने संस्थापक मूल्यों और सिद्धांतों से भटक गया है।

भ्रष्ट हाथों में पार्टी होने का दावा

आम आदमी पार्टी को लेकर एक बड़ा दावा करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि कई सांसदों ने एक साथ पार्टी छोड़ने का फैसला किया क्योंकि उनका मानना ​​था कि पार्टी भ्रष्ट और समझौतावादी हाथों में पड़ गई थी। उन्होंने कहा, “एक नहीं, दो नहीं बल्कि सात सांसद एक साथ आम आदमी पार्टी छोड़ रहे हैं।” उन्होंने संविधान के उन प्रावधानों का हवाला दिया जो निर्वाचित प्रतिनिधियों को किसी पार्टी को छोड़ने की अनुमति देते हैं यदि उन्हें लगता है कि वह अपने निर्धारित मार्ग से भटक गई है।

इससे पएक दिन पहले राघव चड्ढा ने जब पार्टी छोड़ने का ऐलान किया था तो कहा था कि वे सही आदमी हैं लेकिन गलत पार्टी में है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी को बनाने में उन्होंने कभी मदद की थी, उसमें अब “ईमानदार, मेहनती” सदस्यों के लिए कोई जगह नहीं बची है।

राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों के AAP छोड़ने पर क्या बोले अन्ना हजारे? अरविंद केजरीवाल पर उठा दिए गंभीर सवाल

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को शुक्रवार को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है, क्योंकि राघव चड्ढा सहित राज्यसभा के कुल 7 सांसदों ने AAP छोड़ी और बीजेपी में शामिल हो गए। राघव और अन्य संसदों के इस कदम पर अब अरविंद केजरीवाल के गुरू यानी अन्ना हजारे की प्रतिक्रिया आई है और उन्होंने AAP चीफ केजरीवाल पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। पढ़िए पूरी खबर…