रेस कोर्स मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को एक राहत तो एक झटका मिला है। दरअसल, इस मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने मस्जिद परिसर के अंदर नमाज पढ़ने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। वहीं लैंड एंड डेवलपमेंट कार्यालय की ओर से हाईकोर्ट में यह आश्वासन दिया है कि जब तक याचिका पर फैसला नहीं आ जाता उस स्थल को तोड़ने की कार्रवाई नहीं की जाएगी। LDO की ओर से 4 हफ्ते के लिए ढांचा गिराने की कार्रवाई पर रोक का आश्वासन दिया गया है।
हाईकोर्ट में सैयद अहमद सऊद की याचिका में तोड़फोड़ के डर के बीच मस्जिद की सुरक्षा और बिना किसी रुकावट के उसमें प्रवेश की मांग की गई थी। साथ ही मस्जिद में नमाज अदा करने की परमिशन मांगी गई थी, लेकिन कोर्ट ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए मस्जिद में प्रवेश की अनुमति देने से इनकार कर दिया है।
मस्जिद के आसपास अतिक्रमण हटा रही सरकार
रेस कोर्स इलाके में जिस मस्जिद को लेकर यह विवाद है वह प्रधानमंत्री के 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास के पास लगभग 53 एकड़ में फैली है। केंद्र सरकार मस्जिद के आसपास के इलाके की जमीन पर अतिक्रमण को हटाने की दिशा में काम कर रही है। यही वजह है कि इस मस्जिद को भी नोटिस मिल चुका है और मामला लीगल स्तर पर देखा जा रहा है। LDO की ओर से मस्जिद को खाली करने का नोटिस दिया जा चुका है।
4 हफ्ते में आ सकता है फैसला
केंद्र सरकार के स्टैंडिंग काउंसिल आशीष दीक्षित और डिप्टी लैंड एंड डेवलपमेंट ऑफिसर कुणाल भास्कर के कहने पर मस्जिद को गिराए जाने की कार्रवाई पर 4 हफ्ते की रोक लगाई है। केंद्र ने जस्टिस अनीश दयाल को बताया कि L&DO अगले चार हफ्ते में दिल्ली वक्फ बोर्ड के रिप्रेजेंटेशन पर फैसला करेगा और तब तक वह मस्जिद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगा। इससे पहले यह रोक 29 अक्टूबर तक लगाई गई थी।
हाल ही में अतिक्रमण पर हुई कार्रवाई
हाल ही में L&DO ने दिल्ली रेस क्लब के आसपास के पास अतिक्रमण पर कार्रवाई की थी। यहां बनी झुग्गियों को बुलडोजर की सहायता से ढहा दिया गया था। इस एक्शन के बाद करीब 700 परिवार बेघर हो गए थे। बुलडोजर की कार्रवाई से पहले इन सभी को झुग्गियां खाली करने का समय मिला था, लेकिन इसके बाद भी झुग्गियां खालीं नहीं हुई थीं। झुग्गियों को हटाए जाने के बद अब मस्जिद पर कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है।
यह भी पढ़ें: आजम खान और उनके बेटे को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, 10 साल की सजा निलंबित; क्या जेल से बाहर आएंगे?
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को डबल पैन कार्ड मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत मिल गई है।गुरुवार को हाईकोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका पर अहम फैसला सुनाते हुए दोनों की 10 साल की सजा को निलंबित कर दिया और दोनों की जमानत मंजूर कर ली। हालांकि कोर्ट ने दोषसिद्धि पर रोक लगाने से मना कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर….
